जिंबाब्वे टेस्ट सीरीज से टेंबा बावुमा बाहर, केशव महाराज करेंगे कप्तानी

जोहान्सबर्ग । हाल ही में साउथ अफ्रीका को अपनी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले टेंबा बावुमा जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पिन गेंदबाज केशव महाराज कप्तानी करेंगे।

टेंबा बावुमा बाएं टखने में खिंचाव की वजह से जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं। यह इंजरी उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान ही हुई थी, हालांकि तब उन्होंने इंजरी के साथ बैटिंग की थी और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेंबा बावुमा बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। बावुमा को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। चोट की गंभीरता का आंकलन करने के लिए उनका स्कैन किया जाएगा। उनकी अनुपस्थिति में केशव महाराज टीम की कप्तानी करेंगे।”

यह दो साल से कम समय में बावुमा की तीसरी हैमस्ट्रिंग इंजरी है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी। इंजरी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेले थे। भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी। उन्हें बार-बार कोहनी की समस्या भी होती है। वह अक्सर अपनी बाईं कोहनी पर भारी पट्टी बांधकर खेलते हैं।

जिंबाब्वे सीरीज से दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के चक्र की शुरुआत करेगा। जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज 28 जून से शुरू हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया है। इसमें एडेन मार्करम और कैगिसो रबाडा शामिल हैं। लुंगी एनगिडी केवल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

जिंबाब्वे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है – डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, केशव महाराज (कप्तान), क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी (सिर्फ दूसरा टेस्ट), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रेयन, काइल वेरिन, कोडी यूसुफ।

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

केंद्र सरकार सहकारी बीमा कंपनी और दो लाख नई पीएसीएस स्थापित करेगी : केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Read Next

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com