सुप्रीम कोर्ट में 10वीं,12वीं की परीक्षा ऑफलाइन न लिये जाने संबंधी याचिका खारिज

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन तरीके से न लिये जाने के संबंध में दायर याचिका बुधवार को खारिज कर दी और साथ ही याचिकाकर्ता को फटकार लगायी कि वह भविष्य में ऐसी याचिका दायर न करें, जिससे लोगों में दुविधा पैदा हो। जस्टिस ए एम खनविलकर की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सीबीएसई, आईसीएसई, एनआईओएस और सभी राज्य बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन न लिये जाने के संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी। खंडपीठ के अन्य सदस्य जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सी टी रवि कुमार थे।

खंडपीठ ने साथ ही याचिकाकर्ता को चेतावनी दी कि यह समयपूर्व दायर याचिका है और इससे लाखों छात्र दुविधा में आयेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर वह इस तरह की हरकत दोबारा करती हैं तो याचिकाकर्ता को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत पद्मनाभन को कहा कि इस तरह की याचिका से दुविधा पैदा होती है और वह किस तरह की याचिका दायर कर रहे हैं। खंडपीठ ने कहा कि इस प्रकार की याचिकाओं को कैसी पब्लिसिटी मिलती है। ये दुविधा पैदा करती हैं। छात्रों और प्रशासन को उनका काम करने देना चाहिये।

प्रशांत पद्मनाभन ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि वह सीबीएसई के मौजूदा निर्देशों को देखे और उन्होंने साथ ही गत साल परीक्षा के दौरान दायर याचिका का उल्लेख किया।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो अतीत में हुआ, वह नियम नहीं बन सकता है और यह भ्रामक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में प्रशासन को निर्णय लेने दिया जाये।

याचिका में कहा गया था कि विभिन्न बोडोर्ं के छात्रों ने याचिकाकर्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय से संपर्क किया था। याचिका में कहा गया है कि इन परीक्षाओं में प्रदर्शन करने का मानसिक दबाव बच्चों पर इतना रहता है कि हर साल कितने बच्चे कम अंक लाने या असफल होने के भय में आत्महत्या कर लेते हैं।

याचिका में कहा गया था कि इसके साथ ही छात्र कोविड-19 वायरस के संक्रमित होने को लेकर भी भयभीत हैं।

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

editors

Read Previous

हिजाब विवाद: वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा- शिक्षकों को धमकी दी जा रही है

Read Next

यूपी चुनाव: ईवीएम पर गोंद डालने के बाद मतदान कुछ देर के लिए बाधित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com