तेजस्वी, अखिलेश, ओवैसी जैसे लोगों को कुंभ से दिक्कत : गिरिराज

पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को महाकुंभ के बहाने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुंभ से देश और विदेशियों के सनातनियों में खुशी की लहर है। अगर कुंभ से दिक्कत है तो तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ओवैसी जैसे लोगों को है, जो देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को कुंभ से नफरत है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में है कहां? केजरीवाल मतलब लोगों की नजर में एक फ्रॉड, लोगों को धोखा देने वाला नमक हराम, बिहारियों को गाली देने वाला व्यक्ति, इस रूप में अब लोग देखते हैं। इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी।”

उन्होंने कहा कि वह तो कहते हैं कि बिहारी 500 रुपये का टिकट लेकर आता है और यहां चोरी, डकैती करता है।

राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार में डीके टैक्स से जुड़े एक बयान के विषय में पूछने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी थी, गांधी नेहरू प्राइवेट लिमिटेड पार्टी। इसके एमडी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका हैं। बिहार में भी इसी तरह एक पार्टी है, राजद लिमिटेड कंपनी है, जिसके सीएमडी लालू यादव और बिहार ब्रांच के एमडी तेजस्वी यादव हैं। ये प्राइवेट लिमिटेड पार्टी के लोग हैं। ये लोग न समाजवादी हैं और न इन्होंने कभी गरीबी देखी है, ये केवल गरीबी पर मजाक करने वाले लोग हैं।

इंडी गठबंधन की टूट पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस गठबंधन का निर्माण नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुआ था। ये अकेले मोदी से लड़ नहीं सकते थे। ये लोग देश के अंदर हो या बाहर, देश को गाली देते हैं। असल में ये स्वार्थी लोग हैं और जब स्वार्थ की टकराहट होगी तो बटेंगे ही।

–आईएएनएस

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

admin

Read Previous

आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति इसलिए संभव हो पाई, हम बड़े बिजनेसमैन से चंदा नहीं लेते: सीएम आतिशी

Read Next

आज बहुत बड़ी घोषणा करूंगा : अरविंद केजरीवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com