आज बहुत बड़ी घोषणा करूंगा : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि वह बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज दिल्ली की झुग्गियों से प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। एक बहुत बड़ी घोषणा।

हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह यह घोषणा किस संबंध में करने जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया है कि वो बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं।

पूर्व सीएम पिछले कुछ हफ्तों से लगातार किसी न किसी योजना की घोषणा करते रहे हैं।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 22 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना’ के तहत 2,100 रुपए देने का ऐलान किया था।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि “अभी पिछले दिनों हमने दो योजनाएं ऐलान की थीं। इसमें एक महिला सम्मान योजना थी। हम जानते हैं कि हमारी माताएं-बहनें कितनी मेहनत करती हैं। अपना घर संभालती हैं। सुबह 4 बजे से रात को 10-11 बजे तक मेहनत करती हैं। बच्चे जो देश का भविष्य हैं, उनको अच्छे संस्कार देकर पालती हैं। उनमें से कई माताएं-बहनें बाहर जाकर नौकरी भी करती हैं। उनकी सुविधा के लिए हम लोगों ने ऐलान किया था कि हम लोग 2,100 रुपए हर महीने उनके अकाउंट में डलवाएंगे।”

केजरीवाल ने संजीवनी योजना का ऐलान भी किया था। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को मुफ्त उपचार की सुविधा देने का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा रहेगी।

आम आदमी पार्टी द्वारा ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का ऐलान भी सुर्खियों में रहा। इस योजना में दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की राशि देने का वायदा किया गया है।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

–आईएएनएस

डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह

मनीला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों...

यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की

न्यूयॉर्क । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर...

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद खत्म; महिलाओं पर पड़ा बुरा असर

वाशिंगटन । अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने...

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर राख

टोक्यो । जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

टोक्यो । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

admin

Read Previous

तेजस्वी, अखिलेश, ओवैसी जैसे लोगों को कुंभ से दिक्कत : गिरिराज

Read Next

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के बीच प्रीति जिंटा ने कहा, ‘हम अभी सुरक्षित हैं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com