आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति इसलिए संभव हो पाई, हम बड़े बिजनेसमैन से चंदा नहीं लेते: सीएम आतिशी

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति इसलिए संभव हो पाई क्योंकि हम बड़े बिजनेसमैन से चंदा नहीं लेते हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है, तब से दिल्ली के आम लोगों ने पार्टी को सपोर्ट किया। पार्टी को दान दिया और चुनाव लड़ने के लिए पैसे दिए। 2013 में जब हमने पहला चुनाव लड़ा था, तब दिल्ली में जब हम घर-घर जाते थे तो कोई हमें 10 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये और कुछ लोग 500 रुपये देते थे। लोगों के इन छोटे-छोटे दानों से आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जब हम नुक्कड़ सभा करते थे, तो उसके बाद एक चादर बिछाई जाती थी। दिल्ली के गरीब से गरीब लोग भी इस ईमानदार राजनीति को समर्थन देने के लिए उसमें 10 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये डालते थे।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 2013 का ही नहीं, बल्कि 2015 और 2020 के चुनावों में भी दिल्ली के आम लोगों ने और देशभर से आम लोगों ने आम आदमी पार्टी को दान दिया, ताकि हम ईमानदार राजनीति कर सकें। आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति और काम की राजनीति इसीलिए संभव हो पाई है क्योंकि हम चुनाव लड़ने के लिए चंदा बड़े-बड़े बिजनेसमैन दोस्तों से नहीं लेते हैं। आज हमारे देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी समस्या यह है कि राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों और ठेकेदारों से पैसे लेते हैं। इसके बाद जब वे सत्ता में आते हैं, तो खुद तो भ्रष्टाचार के तरीके से पैसे कमाते हैं, लेकिन उनकी पूरी एनर्जी और समय अपने उद्योगपति दोस्तों को बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने में लग जाता है।

सीएम ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के आम लोगों के लिए काम करती है, क्योंकि आम लोग ही हमें चुनाव लड़वाते हैं। अगर हमने चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से पैसा लिया होता, तो हम प्राइवेट स्कूलों की फीस को नियंत्रित नहीं कर पाते। अगर हमने बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों से पैसा लिया होता, तो हम सरकारी अस्पतालों को ठीक नहीं कर पाते। अगर हमने बड़ी दवाई कंपनियों से पैसा लिया होता, तो हम मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाइयां और इलाज नहीं दे पाते। लेकिन हमने चुनाव लड़ा दिल्ली के आम लोगों के छोटे-छोटे दान से, और यही वजह है कि हम उनकी भलाई के लिए काम कर पा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जनता मुझे को क्राउडफंडिंग के जरिए मदद करेगी। मैं आज क्राउडफंडिंग की शुरुआत कर रही हूं।

–आईएएनएस

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

admin

Read Previous

बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरी छात्र युवा शक्ति, बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग

Read Next

तेजस्वी, अखिलेश, ओवैसी जैसे लोगों को कुंभ से दिक्कत : गिरिराज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com