मुंबई : कुर्ला सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच, 35 घायल

मुंबई । मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बेस्ट बस की चपेट में आने से 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आफरीन अब्दुल सलीम शाह (19) अनम शेख (20), कनिज फातिमा गुलाम कादिर (55) शिवम कश्यप (18) विजय विष्णू गायकवाड (70) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कुर्ला (वेस्ट) में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल के सामने रात 9.50 बजे की है। ‘बेस्ट’ की एक अनियंत्रित बस ने कई वाहनों के टक्कर मार दी।

जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार में एक बस लोगों को रौंदते हुए निकलती देखी जा सकती है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ घायलों को ऑटो में भी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को भाभा अस्पताल के अलावा दूसरे अस्पताल भी ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया था। ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था। घबराहट में ड्राइवर ने ब्रेक दबाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई। बस पर नियंत्रण नहीं होने की वजह 30-35 लोगों को टक्कर मार दी।

इस पूरी घटना के बाद स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मंगलवार को फॉरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है और साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।

–आईएएनएस

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

admin

Read Previous

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों ? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

Read Next

कर्नाटक सरकार ने एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com