सांसद निशिकांत दुबे का हेमंत सोरेन सरकार पर जुबानी हमला, कहा- ‘झारखंड अब इस्लामिक राज्य’

रांची । गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के हजारों स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने और रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने के कथित आदेशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झारखंड अब इस्लामिक राज्य है। झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालयों में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होती है। 2007 में यह आदेश कांग्रेस की सरकार में ही लागू हुआ था।”

भाजपा सांसद ने यह मुद्दा संसद में 2 अगस्त, 2024 को शून्य काल के दौरान उठाया था। इस पर केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा था। झारखंड सरकार ने इस पर केंद्र को 10 जनवरी, 2025 को लिखित जवाब भेजा है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने झारखंड सरकार से मिले जवाब का हवाला देते हुए निशिकांत दुबे को सूचित किया है कि एकीकृत बिहार के समय झारखंड के कुल 648 विद्यालयों को उर्दू विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है और झारखंड सरकार की ओर से सितंबर, 2007 में जारी एक आदेश के जरिए इन स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी की जाती है।

निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के जवाब को गोलमोल बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्कूलों की संख्या हजारों में है, जिनके नाम के आगे जबरदस्ती उर्दू लगा दिया गया है और वहां शुक्रवार को छुट्टी होती है।

उन्होंने इसके पहले रविवार को अपने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में भी रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मियों को विशेष छूट देने का आरोप लगाते हुए लिखा था, ”झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।”

इस पोस्ट के साथ सांसद ने राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2009 में जारी एक पत्र की प्रति भी साझा की। इस पत्र में रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को शाम चार बजे ऑफिस छोड़ने और शुक्रवार को नमाज के लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक छुट्टी देने संबंधी आदेश का उल्लेख है।

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

सपा नेता ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, बोले- कृषि और गन्ना उद्योग को लेकर कोई ठोस योजना नहीं

Read Next

जहान-ए-खुसरो 2025 में पीएम मोदी की मौजूदगी एक अहम संदेश : विभिन्न देशों के राजदूत हुए प्रधानमंत्री के मुरीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com