मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। मेरे पास केंद्रीय सुरक्षा है, इसलिए मैं बच गया।

हुमायूं कबीर ने कहा कि आज के चुनाव से तय हो गया है कि मुर्शिदाबाद से टीएमसी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे इतने सारे समर्थक हैं, मैं किसी पर बम क्यों फेंकूंगा? उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद, देखिए इसे कैसे बनाया जा रहा है। यह ममता बनर्जी को एक संदेश दे रहा है कि यहां मस्जिद बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बनकर रहेगी।

उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जब चुनाव परिणाम आएंगे तो टीएमसी साफ हो जाएगी। टीएमसी तीसरे नंबर पर चली जाएगी। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा सीटें जीतने का मेरा लक्ष्य था, लेकिन अभिषेक बनर्जी और प्रतीक जैन ने मेरे 27 लोगों को खरीद लिया। उन्होंने दावा किया कि इस चरण में मेरे 115 उम्मीदवार मैदान में हैं। एजेयूपी 80-85 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

वहीं, मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि मुर्शिदाबाद से जो खबरें आई हैं, उनके मुताबिक वहां के लोगों ने हुमायूं कबीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। हर कोई, पूरा भारत जानता है कि वह भाजपा का एजेंट है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे पूरे देश ने देखा है। वह मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहा है।

एसटी हसन ने कहा कि कोई अशांति नहीं होनी चाहिए। लोगों को आपस में पत्थरबाजी का सहारा नहीं लेना चाहिए था। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस को सबके साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए था। उसने सिर्फ टीएमसी समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और हुमायूं कबीर के समर्थकों से कुछ नहीं कहा।

–आईएएनएस

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com