जहान-ए-खुसरो 2025 में पीएम मोदी की मौजूदगी एक अहम संदेश : विभिन्न देशों के राजदूत हुए प्रधानमंत्री के मुरीद

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह, ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उनकी शिरकत को विभिन्न देशों के राजदूतों ने बेहद अहम माना है। उनका कहना है कि भारत जैसी विविध संस्कृतियों और भाषाओं वाले देश में सभी का सम्मान जरूरी है और पीएम मोदी का इस कार्यक्रम में जाने का संदेश भी यही है।

भारत में पेरू के राजदूत जेवियर पॉलिनिच ने कहा, “मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री भारत में सभी तरह की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का समर्थन कर रहे हैं। यह इसलिए अहम है क्योंकि लोकतंत्र अल्पसंख्यकों का सम्मान करता है और भारत दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है, इसलिए यह उचित ही है कि वह अल्पसंख्यकों का सम्मान किया जाए।”

इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली ने कहा, “यह एक मजबूत संकेत है। संगीत लोगों को एकजुट करता है और सहिष्णुता को बढ़ावा देता है। संगीत को बढ़ावा देना लोगों को एक साथ लाने का एक साधन है।”

अल साल्वाडोर के राजदूत गिलर्मो रुबियो फ्यून्स ने भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को अहम माना। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह सभी कलाकारों, सूफी संगीतकारों का समर्थन करते हैं।”

ग्वाटेमाला के राजदूत उमर लिसेंड्रो कास्टानेडा सोलारेस ने कहा, “कार्यक्रम में उनका शामिल होना एक सम्मान की बात थी, और हममें से कई लोगों के लिए इस उत्सव के दौरान उनसे मिलना निश्चित रूप से कभी न भूलने वाला अनुभव था।” उन्होंने कहा, “यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। निश्चित रूप से, इस देश में अल्पसंख्यकों की भूमिका को मजबूत करने का संदेश महत्वपूर्ण है…”

जहान-ए-खुसरो में सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि जहान-ए-खुसरो के इस आयोजन में एक अनूठी खुशबू है और यह खुशबू हिंदुस्तान की मिट्टी की है। उन्होंने इस तथ्य को याद किया कि कैसे हजरत अमीर खुसरो ने हिंदुस्तान की तुलना जन्नत से की थी और देश को सभ्यता का ऐसा बगीचा बताया था जहां संस्कृति का हर पहलू फला-फूला है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत की मिट्टी का मिजाज ही कुछ खास है और जब सूफी परंपरा यहां पहुंची, तो उसे इस भूमि से एक रिश्ता महसूस हुआ। बाबा फरीद की रूहानी बातें, हज़रत निज़ामुद्दीन की महफिल से प्रज्वलित हुआ प्रेम और हजरत अमीर खुसरो के छंदों से पैदा हुए नए रत्न सामूहिक रूप से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सार हैं।”

प्रधानमंत्री ने भारत में सूफी परंपरा की विशिष्ट पहचान पर जोर दिया, जहां सूफी संतों ने कुरान की शिक्षाओं को वैदिक सिद्धांतों और भक्ति संगीत के साथ मिश्रित किया। उन्होंने अपने सूफी गीतों के माध्यम से विविधता में एकता को व्यक्त करने के लिए हजरत निज़ामुद्दीन औलिया की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जहान-ए-खुसरो अब इस समृद्ध एवं समावेशी परंपरा की आधुनिक पहचान बन गया है।”

यह समारोह अमीर खुसरो की विरासत का उत्सव मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं कलाकार मुजफ्फर अली द्वारा 2001 में शुरू किया गया यह समारोह इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई। यह 28 फरवरी से 2 मार्च के दौरान आयोजित किया गया।

–आईएनएएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

सांसद निशिकांत दुबे का हेमंत सोरेन सरकार पर जुबानी हमला, कहा- ‘झारखंड अब इस्लामिक राज्य’

Read Next

बिहार बजट : राबड़ी देवी ने की सरकार से महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com