काबुल प्रशासन दुकानों, व्यापार केंद्रों पर लगे होर्डिग से महिलाओं की तस्वीरें हटाएगा

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)| काबुल नगर पालिका प्रशासन ने एक नए प्रयास में राजधानी शहर में स्टोर के सामने होर्डिग से महिलाओं की तस्वीरें हटाने के लिए कदम उठाए हैं। काबुल नगर पालिका के प्रवक्ता नेमातुल्लाह बरकजई ने कहा कि सरकार ने नगर पालिका के अधिकारियों को काबुल में दुकानों और व्यापार केंद्रों पर लगे साइनबोर्ड से महिलाओं की सभी तस्वीरें हटाने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “सरकार के फैसले के आधार पर, इस्लामी नियमों के खिलाफ तस्वीरें एकत्र की जाएंगी या होर्डिग से हटा दी जाएंगी।”

इस बीच, काबुल में ब्यूटी सैलून के मालिकों ने इस्लामिक अमीरात के फैसले की आलोचना की और सरकार से उनके व्यवसाय पर प्रतिबंध नहीं लगाने को कहा।

मेकअप आर्टिस्ट शायस्ता सैफी ने सात साल तक एक ब्यूटी सैलून में काम किया है। शायस्ता ने कहा कि वह काम कर अपने 10 सदस्यीय परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “महिलाओं के काम पर जिस तरह पाबंदी लग रही है, इससे इस बात का डर है कि आने वाले दिनों में वे हमारी दुकान पर ताला लगा देंगे।”

रिपोर्ट के अनुसार, महिला अधिकार कार्यकर्ता परवाना ने कहा, “अगर महिलाओं की तस्वीरें हटा दी जाती हैं तो इससे सरकार को क्या फायदा होता है?”

उन्होंने कहा कि ऐसा तब किया जा रहा है, जब अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने तालिबान से महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी न करने और महिलाओं को समाज से हाशिए पर न रखने का आह्वान बार-बार किया है। लेकिन इस्लामिक अमीरात का दावा है कि वह पहले से ही इस्लामी सिद्धांतों के आधार पर महिलाओं का सम्मान करता है।

–आईएएनएस

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

editors

Read Previous

जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया : सोनिया गांधी

Read Next

कंधार मस्जिद बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 47 तक पहुंची, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com