जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के चलते चार कर्मचारियों को किया बर्खास्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

अधिकारियों ने बताया, “बर्खास्त चार कर्मचारियों में दो पुलिस कांस्टेबल, एक स्कूल शिक्षक और एक जल शक्ति विभाग का कर्मचारी शामिल है।”

बर्खास्तगी आदेश के अनुसार, “इन कर्मचारियों की गतिविधियां कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के संज्ञान में आई थीं। उन्हें पता चला कि वे राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले जैसे आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे।”

पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला पुलिस कांस्टेबल अब्दुल रहमान डार न केवल आतंकवादियों को डिलीवरी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर अवैध हथियार और गोला-बारूद ले जाने के अपराध में शामिल था, बल्कि पुलिस बल का सदस्य होने का लाभ उठाते हुए उन्हें नकली वर्दी का कपड़ा और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराता था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल गुलाम रसूल भट्ट भी आतंकवादियों को डिलीवरी के लिए अवैध हथियार और गोला-बारूद को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के अपराध में शामिल है। त्राल के लालगाम निवासी गुलाम रसूल भट्ट, जावेद हैदर भट्ट का बेटा है।

शिक्षा विभाग में शिक्षक शब्बीर अहमद वानी जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) का सक्रिय सदस्य रहा है। यह एक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन है। इसका एक आतंकवादी संगठन के साथ गहरा संबंध है। शब्बीर अहमद वानी कुलगाम जिले का निवासी है और मोहम्मद अशरफ वानी का बेटा है।

उसने जेईआई को मजबूत करने और जेईआई के लिए लोगों का एक नेटवर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वहीं जल शक्ति विभाग में सहायक लाइनमैन अनायतुल्ला शाह पीरजादा एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र मुजाहिदीन का आतंकवादी सहयोगी/ओजीडब्ल्यू है। वह जिला बारामूला के निवासी अब्दुल रशीद शाह पीरजादा का बेटा है।

इसने आतंकवादियों के एजेंडे का समर्थन करने के लिए कई तरह का काम गुप्त रूप से किया है। उसका यूसुफ बलूच और तमीम जैसे खूंखार आतंकवादियों से सीधा संबंध था। यह कश्मीर में अलग-अलग समय पर सक्रिय अल-बद्र मुजाहिदीन के कमांडर थे।

बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

admin

Read Previous

मई में चीन के माल व्यापार के आयात-निर्यात में 8.6% की वृद्धि

Read Next

सरकार गठन को लेकर पूरी हुई चर्चा, पीएम मोदी से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com