भारतीय-अमेरिकी शेरिफ डिप्टी के हत्यारे को मिली मौत की सजा

न्यूयॉर्क : टेक्सास में एक भारतीय-अमेरिकी सिख शेरिफ डिप्टी की हत्या करने वाले को मौत की सजा सुनाई गई है। नागरिकों के पैनल से गठित जूरी ने रॉबर्ट सोलिस को 2019 में संदीप धालीवाल की हत्या का दोषी पाया था।

हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने ट्वीट किया, “फैसला है: जूरी सदस्यों ने रॉबर्ट सोलिस को मौत की सजा दी। हम बेहद आभारी हैं कि न्याय हुआ है।”

धालीवाल ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब 2015 में हैरिस काउंटी शेरिफ के डिप्टी के रूप में अपनी वर्दी के हिस्से के रूप में पगड़ी पहनने के लिए धार्मिक छूट प्राप्त की।

गोंजालेज ने ट्वीट किया, “संदीप ने हमारे शेरिफ कार्यालय परिवार की बेहतरी के लिए कार्य किया और हम उनका अनुशरण करते हैं। वह शांति से रहें।”

हिस्ट्रीशीटर सोलिस ने जूरी के समक्ष स्वीकार किया कि उसने धालीवाल को गोली मारी थी। 17 अक्टूबर को दोषी ठहराए जाने पर उसने कहा, “चूंकि आप मानते हैं कि मैं हत्या का दोषी हूं, मेरा यकीन मानिए आपको मुझे मौत की सजा देनी चाहिए।”

टेक्सास डिपॉर्टमेंट ऑफ क्रिमिनल जस्टिस के अनुसार दोषी वह उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है और अगर सजा को बरकरार रखा जाता है तो घातक पेंटोबार्बिटल के इंजेक्शन द्वारा उसे फांसी दी जाएगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार सोलिस ने दिसंबर 2019 में ह्यूस्टन के पास धालीवाल के सिर पर गोली मार दी थी।

सोलिस को 2002 में अपहरण और हमले के मामले में दोषी ठहराया गया था और 20 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 2014 में उसे पैरोल पर छोड़ दिया गया था।

जब उसने धालीवाल की हत्या की, तो वह अपनी एक पूर्व प्रेमिका द्वारा मारपीट की शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तारी का वारंट पर था।

— आईएएनएस

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार कृत संकल्पः योगी

Read Next

यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और छात्र उपस्थिति निगरानी प्रणाली शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com