झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर भेजेंगे: अमित शाह

साहिबगंज । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आगाज किया।

इस मौके पर अमित शाह ने साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड में भ्रष्ट और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार को हटाकर राज्य का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनाने का संदेश घर-घर पहुंचाएगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर वापस भेजेंगे, यह हमारा वादा है।

अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला और 40 करोड़ का शराब घोटाला किया है। ये लोग सेना की जमीन तक खा गए। ऐसी सरकार कभी झारखंड के लोगों और आदिवासियों का भला नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार को हटाकर भाजपा को लाना नहीं, बल्कि झारखंड में एक ऐसी सरकार बनाना है, जो भ्रष्टाचार को रोके और बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से बाहर भेज सके। आज झारखंड के पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासियों झारखंड छोड़ो’ के नारे लगते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि ये भूमि हमारे आदिवासियों की है या बांग्लादेशी-रोहिंग्या की? हमें इस धरती को बचाना है और यह काम हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार कभी नहीं कर सकती क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। यह काम सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, झारखंड सरकार के साथ इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाएगी। झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया था। इसके पीछे का उद्देश्य जनकल्याण था, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जनकल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण वाला राज्य बना दिया।

हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि इन्होंने वादा किया था कि प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी देंगे, लेकिन युवा बताएं कि क्या उन्हें नौकरी मिली? सच तो यह है कि उन्होंने युवाओं को नौकरी देने की जगह ऐसा नियम लागू किया कि दौड़ लगाते-लगाते युवाओं की मौत हो रही है। इसी तरह राज्य की विधवा बहनों को इन्होंने हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन यह राशि किसी को नहीं मिली।

झारखंड की सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यहां एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। एकेडमिक काउंसिल, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, नगरपालिका, ग्रेजुएट लेवल की नौकरी और जेपीएससी के पेपर लीक हुए। सच तो यह है कि यहां पैसा लेकर पेपर बांटे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पेपर लीक के तमाम मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

admin

Read Previous

तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी, जिसकी एक झलक के लिए धड़कता था फैंस का दिल

Read Next

पिछले दस सालों में केजरीवाल ने जनता दरबार क्यों नहीं लगाया : संदीप दीक्षित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com