पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद : गाजियाबाद डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ मंगलवार को एक एफआईआर दर्ज हुई है। एसपी ईरज राजा ने बताया है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। इसमें यति नरसिंहानंद गिरि प्रधानमंत्री व अन्य महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद गिरि 2 दिन पहले एक ऑनलाइन कार्यक्रम में देशभर से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

दरअसल एक ऑनलाइन प्रोग्राम में यति नरसिंहानंद से सवाल पूछे जा रहे थे। जिसमें उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ”मैं जयचंद की दोस्ती को चुनूंगा। पृथ्वीराज चौहान ने गद्दारी की है, जयचंद की कोई गलती नहीं है। पृथ्वीराज चौहान और जयचंद मौसेरे भाई थे। पृथ्वीराज चौहान कहीं भी लड़ने के लिए जाता था तो वो जयचंद को बुला लेता था। बाद में जयचंद की बेटी का ही पृथ्वीराज चौहान ने अपहरण कर लिया। जयचंद ने कहीं भी मुहम्मद गौरी की सहायता नहीं की। सारी गलती पृथ्वीराज चौहान की थी। अपने सारे राजपूतों को मार दिया। मुहम्मद गौरी को नहीं मारा, उसे बार-बार छोड़ता रहा। जयचंद की दोस्ती बेमिसाल दोस्ती है। जयचंद की गलती है कि वो हिंदुओं में पैदा हुआ। मानवीय गुणों के आधार पर जिस दिन फैसला करोगे, उस दिन पता चलेगा कि जयचंद कितना महान व्यक्ति था। इतिहास ने उसके साथ अन्याय किया है। ये गुलामों का देश है।”

एक और ऑनलाइन सवाल के जवाब में यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ”जो आज मोदीजी कर रहे हैं, अपने समय में यही पृथ्वीराज चौहान ने किया था। किसी भी हिन्दू को जीवित नहीं छोड़ा था। किसी भी राजा की लड़की नहीं छोड़ी थी। सबकी लड़की उठा रहा था। यहां तक की भाई की लड़की उठा ली। राजपूतों के सारे योद्धाओं को मार दिया। लेकिन मुसलमान को मारा नहीं। इसे (गौरी को) बार-बार महान बनने के लिए छोड़ता रहा। आखिर में उसको मुसलमान ने ही मारा। यही गांधीजी ने किया। आज यही काम मोदी जी कर रहे हैं। और आज हम पृथ्वीराज चौहान और मोदीजी का गुणगान कर रहे हैं। जयचंद कितना महान व्यक्ति था, ये बाद में पता चलेगा। हिंदुओं को गुलामी की आदत है। ये वो देश है, जहां पर पृथ्वीराज चौहान, गांधी महान हो जाते हैं। नाथूराम गोडसे, वीर सावरकर को यहां पर गाली दी जाती है। व्यक्तिगत रूप से मैं जयचंद के साथ था और रहूंगा।”

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया। इसके बाद सोशल मीडिया में यति नरसिंहानंद के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो गया। गाजियाबाद के मसूरी थाने में इस संबंध में यति नरसिंहानंद गिरि के विरुद्ध मंगलवार को एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यति नरसिंहानंद गिरि ने इस बयान और वीडियो पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘मोहम्मद जुबैर नाम का जिहादी अपनी टीम के साथ उनके वीडियो को काट छांटकर इसलिए वायरल करता है कि लोग उत्तेजित होकर मेरी हत्या कर दें। मैं बहुत स्पष्ट करना चाहता हूं कि एक योद्धा के रूप में पृथ्वीराज चौहान का बहुत सम्मान करता हूं। पर बार-बार मोहम्मद गोरी जैसे दुर्दांत हत्यारे और लुटेरे को जीवित छोड़ने और अपने सगे छोटे मौसेरे भाई जयचंद की बेटी के अपहरण जैसे कार्यों का मैं कभी समर्थन नहीं कर सकता।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

रीना कपूर नए साल की शुरूआत आध्यात्मिक तरीके से करना चाहती हैं

Read Next

भूमि पेडनेकर दोस्तों के साथ मेक्सिको में मनाएंगी नया साल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com