दिल्ली : आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह तक शख्स को बोनट पर घसीटा

नई दिल्ली : दिल्ली में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एसयूवी के बोनट से एक शख्स को करीब दो से तीन किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कैमरे में कैद हुई घटना रात करीब 11 बजे की है जब कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन जा रही थी। हालांकि गोविंदपुरी निवासी पीड़ित चेतन (30) को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस के अनुसार, रात 12.12 बजे आश्रम चौक पर एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव ने कहा, मौके पर कॉलर चेतन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टैक्सी चला रहा था, जिसे आश्रम चौक पर एक एसयूवी डिस्कवरी ने टक्कर मार दी।

जब चेतन ने एसयूवी को रोका, तो ड्राइवर, जिसकी पहचान बिहार के डुमरी जिले के निवासी रामचल (35) के रूप में हुई, ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। देव ने कहा, लेकिन चेतन रामाचल को जाने से रोकने के लिए एसयूवी के बोनट पर चढ़ गया। रामाचल उसे निजामुद्दीन तक बोनट से ऐसे ही घसीटते हुए ले गया। आखिरकार, एक पीसीआर वैन ने एसयूवी को रोक दिया और चेतन गाड़ी से उतर गया।

चेतन की शिकायत पर, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेज ड्राइविंग) और 336 (ऐसा कोई भी कार्य करना जो मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है) के तहत मामला एसयूवी चालक के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कार सांसद वीणा देवी के नाम से रजिस्टर्ड है, लेकिन कार सांसद चंदन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर उनके कब्जे में थी।

सूत्रों के कहा, कल (रविवार), सांसद चंदन सिंह दिल्ली में थे। दिल्ली से बिहार के लिए प्रस्थान करने के बाद, उनका ड्राइवर एसयूवी चला रहा था जब यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने सांसद से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि ड्राइवर उनका कर्मचारी है।

एमपी सिंह ने अपने ड्राइवर को तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने की घोषणा की है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

चीन से संबंध असामान्य, पाक सीमा पार आतंकवाद का करता है समर्थन : जयशंकर

Read Next

समझौते की संभावना खत्म होने पर अदालत तत्काल प्रदान कर सकती है तलाक : सुप्रीम कोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com