दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में 1,000 पन्नों से अधिक की चार्जशीट अदालत में दाखिल की। पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट महिमा राय के समक्ष आईपीसी की धारा 354, 354ए और 354डी के तहत आरोपी बृजभूषण के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट में करीब 200 गवाहों के बयान हैं।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जून को मुकर्रर की है।

कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में, छह वयस्क पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण सिंह ने कथित तौर पर एक एथलीट को यौन क्रियाओं के लिए मजबूर करने का प्रयास किया, दूसरे पहलवान को अपने बिस्तर पर आमंत्रित किया और उसे गले लगाया। साथ ही अन्य एथलीटों को गलत तरीके से टच किया।

प्राथमिकी में एक पहलवान ने कहा, ”..सिंह ने पहले मेरा यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, मुझे फिर से आरोपी ने बुलाया, मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे पेट के नीचे खिसका दिया और मेरी सांस की जांच के बहाने मेरी नाभि पर हाथ रख दिया।

एक अन्य पहलवान ने प्राथमिकी में कहा है कि वह जमीन पर स्ट्रेचिंग/वार्मअप कर रही थी, उसी वक्त बृजभूषण सिंह वहां आए और उसके कोच की अनुपस्थिति में उस पर झुक गए।

पहलवान 2 ने कहा, मेरी अनुमति के बिना मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे स्तन पर रख दिया और मेरी सांस की जांच के बहाने मेरे पेट पर हाथ रखा और मुझे गलत तरीके से टच किया।

उन्होंने कहा, जब हम जंतर मंतर पर विरोध कर रहे थे, सिंह ने अपने गुंडों के जरिए मुझसे संपर्क करने की कोशिश की और धमकियां दी।

प्राथमिकी में तीसरी पहलवान ने कहा था कि फोटो शूट के दौरान सिंह ने उसके नितंब पर हाथ रखा।

सिंह ने मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के बहाने, मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती मुझे अपने कंधे से कसकर खींच लिया और मुझे एक तस्वीर क्लिक करने के लिए मजबूर किया। मैंने विरोध किया तो उन्होंने कहा, ‘ज्यादा स्मार्ट बन रही है क्या, आगे कोई प्रतियोगिता नहीं खेलने है क्या तूने’।

इसी तरह के आरोप दूसरी महिला पहलवानों ने भी लगाए हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

राइमा सेन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्टार कास्ट में शामिल

Read Next

उत्तरकाशी के पुरोला में सुनसान पड़ा बाजार, हिन्दू संगठनो से जुड़े लोगों को पुलिस ने मार्च करने से रोका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com