उत्तरकाशी के पुरोला में सुनसान पड़ा बाजार, हिन्दू संगठनो से जुड़े लोगों को पुलिस ने मार्च करने से रोका

उत्तरकाशी : बीते कुछ दिनों से लव जिहाद और महापंचायत के शोरगुल से गूंज रहा उत्तरकाशी का पुरोला फिलहाल शांत है। बुधवार से ही 19 जून तक पुरोला में धारा 144 लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है तो बाजार भी बंद हैं। पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई है। बीते मंगलवार को पंचायत संगठन के हाथ खींचने पर विहिप ने महापंचायत कराने का एलान किया था। वहीं नैनीताल हाईकोर्ट में महापंचायत पर सुनवाई गुरुवार को हो सकती है। साथ ही महापंचायत रोकने को के लिए प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं भी सील हैं, पूरे क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है।

कूच की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने सभी को रोक दिया है, जबकि व्यापारी और हिन्दू संगठनों के लोग पुरोला जाने के लिए अड़े हुए हैं। उपजिलाधिकारी सभी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग यहां नारेबाजी कर रहे हैं।

बुधवार को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के सामने आकर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित करने की घोषणा की थी। अब आगे महापंचायत करने की बात कही है।

आपको बता दें कि पुरोला में बीते 26 मई को मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया गया था। हालांकि ये प्रयास विफल हो गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर जुलूस प्रदर्शन निकाले और बाजार बंद रखे।

मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस बीच कुछ दिन पहले पुरोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों के आगे महापंचायत संबंधी धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। ऐसे में डर के माहौल के बीच यहां से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दुकानें छोड़कर चले जाने और दुकानें बंद पड़ी रहने से राज्य भर में बवाल मचा है।

पुरोला में अब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद हैं। करीब 12 लोग दुकानों से सामान समेटकर वापस चले गए हैं। दुकानें खुलवाने को लेकर अधिकारी लगातार स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने साफ कहा है कि जो भी शख्स कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर एनएसए लगाया जाएगा। बुधवार को पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया था।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

विक्टोरिया । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे...

तेलंगाना का विकास सिर्फ ‘डबल-इंजन सरकार’ से ही हो सकता है: नितिन नवीन

हैदराबाद । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दावा किया कि तेलंगाना का विकास केवल भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' से ही संभव है। 'विकसित भारत स्टूडेंट कॉन्क्लेव'...

एआईएडीएमके को एक और झटका, पूर्व मंत्री एमआर विजय भास्कर ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

चेन्नई । तमिलनाडु में एआईएडीएमके को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा। करूर से विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने तमिलनाडु विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे...

कैलाश विजयवर्गीय के बयान को संज्ञान में लें राष्ट्रपति और राज्यपाल : जीतू पटवारी

भोपाल | मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कर्मचारियों को लेकर एक बयान दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...

सीबीएसई ने जारी किए त्रिभाषा नीति के दिशा-निर्देश, कक्षा 10 के मौजूदा छात्रों को नहीं देनी होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि कक्षा 10...

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

admin

Read Previous

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Read Next

मुंबई में चलती ट्रेन में युवती से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com