इंफाल में भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग

इंफाल : मणिपुर के इंफाल शहर में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 200 महिला-पुरुषों की भीड़ ने गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री के आवास पर हमला कर दिया। मंत्री राजकुमार रंजन सिंह सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं।

इस वारदात में मंत्री के घर का एक हिस्सा जल गया, सुरक्षा गार्ड और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और मंत्री के घर के अधिकांश हिस्सों को जलने से बचा लिया।

यह घटना गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों के दो और घरों को जलाने और मणिपुर की रैपिड एक्शन फोर्स और इंफाल शहर में एक भीड़ के बीच हुई झड़पों के बाद हुई।

राजधानी इंफाल में सड़कों पर घूम रही भीड़ की अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई।

सिंह के घर को पहले 25 मई को भी निशाना बनाया गया था जब हजारों लोगों ने इंफाल में केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने इकट्ठा होने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया था।

पुलिस ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के जल्द समाधान की मांग की है।

भीड़ ने सभी मंत्रियों और विधायकों पर आरोप लगाया कि वे मणिपुर संकट को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

बुधवार को हमलावरों ने मणिपुर के उद्योग मंत्री नेमचा किपगेन के इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में स्थित सरकारी आवास में आग लगा दी थी।

अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर की एकमात्र महिला मंत्री किपगेन उस वक्त घर पर नहीं थीं, जब हमलावरों ने उनके सरकारी बंगले में आग लगाई।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

काठमांडू में ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर लगाई गई रोक

Read Next

ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल तख्त के नए जत्थेदार बने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com