सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

मुंबई । फार्मा कंपनी सिप्ला ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54.6 प्रतिशत घटकर 554.64 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के मुनाफे में यह बड़ी गिरावट इम्पेयरमेंट चार्ज के कारण आई, जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी हल्की कमी दर्ज की गई।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 554.64 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,221.84 करोड़ रुपए था।

चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय (रेवेन्यू) 6,541.20 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,729.69 करोड़ रुपए थी। इस तरह राजस्व में 2.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का ईबीआईटीडीए भी 38 प्रतिशत घटकर 955 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,537.6 करोड़ रुपए था।

वहीं ईबीआईटीडीए मार्जिन भी सालाना आधार पर 22.80 प्रतिशत से घटकर 14.6 प्रतिशत पर आ गया।

सिप्ला ने कहा कि 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने कुछ व्यावसायिक परिस्थितियों और बाजार की गतिशीलता में बदलाव के कारण अपनी सहयोगी कंपनियों में 42.02 करोड़ रुपए का इम्पेयरमेंट चार्ज दर्ज किया।

कंपनी ने कहा कि अगर इम्पेयरमेंट चार्ज का असर हटाया जाए तो चौथी तिमाही में ईबीआईटीडीए 997 करोड़ रुपए होता और ईबीआईटीडीए मार्जिन 15.2 प्रतिशत रहता।

इस बीच, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 13 रुपए के अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

कंपनी ने कहा कि शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की तारीख से 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

साथ ही, कंपनी ने अंतिम डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान तय करने हेतु 5 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में सिप्ला के शेयरों में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक दोपहर 2:40 बजे के करीब कंपनी के शेयर एनएसई पर 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,338.10 रुपए पर कारोबार करते नजर आए।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

Read Next

ईटीजीई की ट्रंप से अपील, ‘जिनपिंग के सामने उठाएं ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत का मुद्दा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com