राज्यसभा के लिए मतदान शुरू, सीएम योगी ने डाला वोट, केशव का भाजपा के सभी उम्मीदवारों के जीतने का दावा

लखनऊ । राज्यसभा के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे।विधानभवन के तिलक हाल में शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे और देर शाम तक नतीजे आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोड डालने के लिए विधानसभा पहुंचे। इनके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व शिवपाल यादव भी पहुंचे। पहले सीएम योगी, फ‍िर अखिलेश यादव वोट देने के बाद बाहर आए।

वोट डालने के लिए पहुंचे उपमुखंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि भाजपा के पास बहुमत से ज्यादा नंबर है। सपा ने तीसरा उम्मीदवार उतार कर गलती की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। इससे प्रभावित बहुत से विधायक भाजपा को जिताना चाहते हैं। सपा ने तीसरा उम्मीदवार उतार कर गलती की है। चुनाव की जरूरत नहीं थी, शाम तक गिनती होगी तो भाजपा के आठ और सपा के दो लोग ही जीत पाएंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के सभी आठों प्रत्याशी जीत रहे हैं। अखिलेश की हताशा मैं देख रहा हूं। जो सपा विधायक देश की प्रगति चाहते हैं, वह भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे। अखिलेश यादव को पता था कि उनका तीसरा कैंडिडेट नहीं जीतने वाला है। उनके पास संख्या बल नहीं है। उसके बाद भी उन्होंने खड़ा किया।

यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा को सभी विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे आठों प्रत्याशी जीतेंगे। विपक्ष के हाथ खाली रहेंगे।

सपा के विधायक अभय सिंह ने कहा कि कल वह अखिलेश यादव के डिनर पर नहीं जा पाए थे। क्रॉस वोट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर यह बता देंगे तो वोट खारिज हो जाएगा।

सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह स्वयं गाड़ी चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम प्रभु श्रीराम के नाम पर वोट देंगे और हम सदन के अंदर भी बोल चुके हैं जय सियाराम। बता दें कि राकेश प्रताप सिंह अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे।

इससे पहले अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भगवान राम की फोटो लगा दी है। भाजपा के मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि हमारा आठवां कैंडिडेट भी जीत रहा है। इसमें कोई संशय नहीं है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 252 और 108 विधायकों के साथ भाजपा और सपा दो सबसे बड़े दल हैं। सपा गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास 13, निषाद पार्टी के पास छह, राष्ट्रीय लोक दल के पास नौ सीटें, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पास छह सीटें हैं। इसी प्रकार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो और बसपा के पास एक सीट है। फिलहाल चार सीटें खाली हैं।

— आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

किसान सम्मान निधि योजना के 5 साल : किसानों के आर्थिक उन्नयन पर मोदी सरकार का फोकस

Read Next

एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, देश में गरीबी के आंकड़ों में आई गिरावट, ग्रामीण एवं शहरी आय के अंतर में भी आई कमी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com