किसान सम्मान निधि योजना के 5 साल : किसानों के आर्थिक उन्नयन पर मोदी सरकार का फोकस

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से किसानों के विकास के लिए तत्पर नजर आते हैं। किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इसके लिए सरकार की तरफ से कई किसान हितैषी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। किसानों के जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए पीएम मोदी के काम की सूची में प्राथमिकता से शामिल है।

किसानों को अपनी फसल की बुआई से लेकर उसके तैयार होने तक किसी तरह की आर्थिक परेशानी से ना जूझना पड़े इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत सरकार की तरफ से सीधे किसानों के खाते में 6000 रुपए की रकम भेजी जाती है। 24 फरवरी 2019 को सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी और अब इस योजना के 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब 28 फरवरी को इस योजना के तहत किसानों के खाते में इसकी 16वीं किस्त आने वाली है जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

बता दें कि साल 2019 में फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में पीएम किसान योजना का ऐलान हुआ था। तब इसके जरिए किसानों को नियमित सहायता राशि देने का वादा किया गया था। सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत किसानों के फसल की लागत को कम करने के लिए की गई थी। सरकार की तरफ से इस योजना के जरिए 6 हजार रुपए की राशि को 3 भागों में बांटकर किसानों को दिया जाता है। जिसमें से एक भाग रबी सीजन की बुआई के वक्त, दूसरा भाग खरीफ बुआई के वक्त और इसकी तीसरी किस्त जायद फसलों के बुआई के वक्त दी जाती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अब जब 5 साल पूरे हो गए हैं तो आपको बता दें कि बीते 5 वर्षों से इस योजना के तहत इसके 11 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 2.80 लाख करोड़ का हस्तांतरण किया जा चुका है। अब जब पीएम 28 फरवरी को इसकी 16वीं किस्त जारी करेंगे तो इस बार इसके अंतर्गत 8 करोड़ की राशि जारी की जाएगी।

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा किसान हितैषी कई और योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिसका लाभ पाकर किसान सशक्त हो रहे हैं। इसमें पीएम किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई), सॉयल हेल्थ कार्ड, नीम कोटेड यूरिया जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है और यह किसानों के सशक्तिकरण में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

पीएम किसान मानधन योजना स्कीम के तहत सरकार की तरफ से हर महीने किसानों को 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। जिससे जुड़ने के लिए किसानों की उम्र 18 से 40 साल है। रजिस्टर्ड किसान जब 60 वर्ष के हो जाते हैं तो इसके बाद उनके अकाउंट में तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन भेजी जाती है। इसके साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल के नुकसान के खिलाफ किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह योजना चलाई जाती है। जिसमें प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों के कारण फसल के नुकसान पर उसकी भरपाई बीमा कंपनियों के द्वारा की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। जिस पर सरकार सब्सिडी देती है।

वहीं भारत सरकार की तरफ से किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की गई है। यह बैंकों के द्वारा जारी किया जाता है। इसके तहत किसानों को खेती से जुड़ी चीजों खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद के लिए सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज उपलब्ध कराया जाता है।

वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी किसानों के लिए बेहद हितकर योजना है। जिसमें किसानों को सिंचाई के नई तकनीकी उपकरण की खरीद के लिए धन राशि की व्यवस्था की जाती है। वहीं परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत भारत सरकार किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए देती है।

इसके साथ ही खेती के लिए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सॉयल हेल्थ कार्ड) जारी करने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि मिट्टी की जांच से उसकी शक्ति उसमें किस तरह के फसल बेहतर उपज देंगे। मिट्टी की कमजोरी इन सभी चीजों की वैज्ञानिक जांच के जरिए रिपोर्ट दी जाती है। ताकि किसान उसी के अनुसार फसलों का चयन खेती के लिए कर सकें।

इसके साथ ही नीम कोटेड यूरिया के जरिए उर्वरक की लागत को कम करने और कालाबाजारी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। नीम कोटेड होने की वजह से यूरिया की खपत 10 पर्सेंट तक कम हो गई है।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक पर मायावती ने जताई चिंता

Read Next

राज्यसभा के लिए मतदान शुरू, सीएम योगी ने डाला वोट, केशव का भाजपा के सभी उम्मीदवारों के जीतने का दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com