चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चार विकेट से न्यूजीलैंड को हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

दुबई । भारत ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की शानदार पारी के साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के अहम योगदान से भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 251/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में मैदान पर उतरी भारतीय टीम को 252 रनों का लक्ष्य आसान दिख रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, रोहित ने 83 गेंदों में 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, इसके बाद श्रेयस अय्यर (48) और केएल राहुल (नाबाद 34) की बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारत को एक ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।

इस खिताबी जीत के साथ भारत ने 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम क‍िया। इससे पहले, न्यूजीलैंड की पारी में ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (101 गेंदों में 63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (40 गेंदों में नाबाद 53 रन) की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत के स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

न्यूजीलैंड: 251/7 (डेरिल मिचेल 63, माइकल ब्रेसवेल 53 नाबाद; कुलदीप यादव 2/40, वरुण चक्रवर्ती 2/45)

भारत: 254/6 (रोहित शर्मा 76, श्रेयस अय्यर 48; माइकल ब्रेसवेल 2/28, मिचेल सैंटनर 2/46)

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

आईफा में अभ‍िनेता ताहा शाह बदुशा बोले, महिलाओं की सपोर्ट करने वाली फिल्म है ‘पारो’

Read Next

गाजा पर पलटे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब कही यह बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com