‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को लेकर ज्ञान स्थली गया तैयार, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए लगाए गए कटआउट

गया । बिहार में पहली बार हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ को लेकर गया में तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन द्वारा शहर में खेल का माहौल बनाने के लिए चार स्थानों पर बड़े-बड़े हॉट एयर गुब्बारे लगाए गए हैं, जिन पर ‘खेलो इंडिया’ का लोगो लगा हुआ है। रविवार 4 मई से 15 मई तक चलने वाले इन गेम्स में गया में बिपार्ड और आईआईएम बोधगया में कुल सात तरह के खेल आयोजित होने हैं।

बिहार के गया समेत पांच शहरों में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आयोजन किया गया है। गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि जिले में सात खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिनमें चार खेल बिपार्ड, गया और तीन प्रकार के खेल आईआईएम बोधगया में होने हैं। जिले में मलखंभ, कलारीपट्टू, योग, खो-खो, स्विमिंग और गतका खेल का आयोजन प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि गया और बोधगया में होने वाले यूथ गेम्स में 2,511 खिलाड़ी, सपोर्ट और टेक्निकल स्टाफ शामिल होंगे। टीमों का गया पहुंचना शुरू हो गया है। इस आयोजन से गया सहित बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही गया के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा मिला है।

इधर, गया रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों के स्वागत में जगह-जगह उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए कटआउट और बैनर लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन गया में प्रतीक्षालय सह नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है, जहां तीन पालियों में लगभग 150 की संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा 70 वातानुकूलित बसों की व्यवस्था रखी गई है जिससे रेलवे स्टेशन पर आने वाले खिलाड़ियों को सीधे बस के माध्यम से आवास स्थल तक पहुंचा जा सके।

जिलाधिकारी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय सह नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया। खेल को अच्छी तरह से संपन्न कराने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी अंतिम चरण में है। तैराकी के लिए बिपार्ड का स्विमिंग पूल पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। साथ ही खो-खो, थांगटा एवं गतका के लिए भी पूरी तैयारी है। इसके अलावा आईआईएम में मलखंभ, कलारीपट्टू एवं योगासन के लिए भी मैदान पूरी तरह तैयार है। गया शहर में भी खेल का माहौल बनाने को लेकर काफी पेंटिंग कराई गई है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

वेव्स के जरिए हम चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां : हिमेश रेशमिया

Read Next

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध सराहनीय कदम : कैट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com