आईपीएल के इतिहास में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ ध्वस्त कर दिए इतने रिकॉर्ड

नई दिल्ली । 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को अगर ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार शाम को खेले गए मैच में सूर्यवंशी का बल्ला ऐसा चला कि हर कोई उनका दीवाना बन गया। 14 साल की उम्र में वैभव ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल की रिकॉर्ड बुक को हिलाकर रख दिया। आइए, जानते हैं वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कौन-कौन से कीर्तिमान को ध्वस्त किया।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युसूफ पठान ने किया था, जिन्होंने 37 गेंद पर शतक लगाया था। हालांकि, वैभव ने युसूफ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज 35 गेंदों में ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव के आगे अब सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 30 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इसके अलावा, वैभव ने टी20 में सबसे कम उम्र के शतकवीर खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। सूर्यवंशी ने महज 14 साल 32 दिन की उम्र में टी-20 में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

इतना ही नहीं, अनकैप्ड बल्लेबाज की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी वैभव पहले नंबर पर हैं। उन्होंने प्रियांश आर्य के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने इसी सीजन में 39 गेंद पर शतक लगाया था।

वैभव ने सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वैभव ने महज 17 गेंदों पर 50 रन बनाए हैं।

साथ ही 14 साल के वैभव आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। वैभव सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 101 रनों की पारी में 11 छक्के लगाए। साथ ही वह एक आईपीएल पारी में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पिछले साल, वैभव आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे, जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

कनाडा चुनाव : ट्रूडो सरकार में किंगमेकर की हैसियत रखने वाले खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह और उनकी पार्टी की करारी हार

Read Next

इरफान की डेथ एनिवर्सरी पर छलका शूजित सरकार का दर्द, बताया ‘कितनी कमी खलती है’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com