दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव के नाम

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने कुल 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हो सकता है। यह उनकी पारंपरिक सीट रही है जहां से साल 2013 से वह तीन बार लड़े हैं और हर बार जीते हैं। हालांकि आप ने अब तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा, पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा।

इनके अलावा नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया गया है।

सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और तिलक नगर से पी.एस. बावा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। द्वारका से आदर्श शास्त्री, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेंहदी चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में हुए थे, जिनमें 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।

आप ने विधानसभा की 70 सीटों में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘भारत की चेस क्रांति का निर्णायक क्षण’ : गुकेश की जीत पर बोले गौतम अदाणी

Read Next

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक के प्रारूप को कैबिनेट की मंजूरी का राजनीतिक हलके में स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com