सीआरपीएफ को मिली नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। आंध्रप्रदेश में 34 नक्सलियों ने जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग ऑपेरशन में एक मिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया और 10 किलो बजनी आईईडी भी बरामद की गई है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में 34 माओवादियों ने 141 और 234 बीएन सीआरपीएफ और आंध्र प्रदेश पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें सीपीआई (एम) सदस्य किल्लो इंदु उर्फ जेमेली भारती के साथ 33 मिलिशिया सदस्यों ने हथियारों और विस्फोटकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

वहीं एक ऑपेरशन में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 151 सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टुकड़ियों ने पामेड सीआरपीएफ कैंप से लगभग 1.5 किमी दूर 10 किलो वजनी आईईडी का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एक अन्य ऑपरेशन में 196 सीआरपीएफ बटालियन और छत्तीसगढ़ पुलिस की टुकड़ियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस स्टेशन उसुर के तहत इट्टागुडा गांव के वन क्षेत्र से आरपीसी गलगाम के मिलिशिया कमांडर कोवासी मुइया नामक एक नक्सलवादी को पकड़ा।

सीआरपीएफ ने कहा कि देश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान न केवल नक्सलियों को रोकने के रूप में कार्य करते हैं, बल्कि उनके निष्प्रभावीकरण और हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी में भी सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा बल नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में उनकी वापसी की सुविधा देने के लिए ²ढ़ संकल्पित करते हैं।

–आईएएनएस

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

editors

Read Previous

गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े 2 एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद्द किए

Read Next

मप्र में कांग्रेस के ‘एक नाथ’ सिर्फ ‘कमलनाथ’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com