पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर बोली स्मृति ईरानी- कांग्रेस ने मान लिया कि वह अकेले मोदी को हराने में नाकाम है

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस की छत्रछाया में कुछ ऐसे नेता एकत्र होंगे जिन्होंने आपातकाल के समय में लोकतंत्र की हत्या का नजारा स्वयं देखा था। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की हालत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर यह घोषित कर दिया है कि कांग्रेस अकेले नरेंद्र मोदी को हराने में नाकाम है और उन्हें सहारे की जरूरत है। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वे नेता एकत्र हो रहे हैं जो स्वयं मोदी के सामने विफल हैं।

राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि ताकत अब महल से निकलकर जनता के पास आ गई है। इसलिए जो लोग सिर्फ अपनी विरासत पर राजनीतिक घमंड करते हैं, आज उनको चल कर उन लोगों के सामने जाना पड़ता है, जिनको एक दिन आपातकाल के समय उन्होंने जेल की सलाखों के पीछे छोड़ा था। लेकिन गए भी तो कहां गए जो लोग एक पुल नहीं बना सकते हैं वह डेमोक्रेटिक ब्रिज क्या खाक बना पाएंगे?

उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जनता इस बात से सचेत हो रही है कि जो लोग विकास के संकल्प के साथ एकजुट ना हो पाए, वे ब्लैकमेल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। जो विकास का संकल्प लेकर एकजुट ना हो पाए, वे आपातकाल की छत्रछाया में एकजुट हो रहे हैं। एक नेता घर से निकलते कह रहा है कि पता नहीं वहां क्या होगा? दूसरा नेता कह रहा है जो होगा देखा जाएगा। तीसरा नेता कह रहा है कि मेरा नहीं देखोगे तो कुछ नहीं देखा जाएगा।

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान की आलोचना करते हुए स्मृति ईरानी ने सवाल पूछा कि क्या 84 के दंगों के माध्यम से गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या यूनिवर्सिटी में जाकर भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा देकर गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या देश में आपातकाल लगाकर मीसा के अंतर्गत निर्दोष हिंदुस्तानियों को जेल में डाल कर गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या पेड़ गिरना और धरती का कांपना मोहब्बत का इजहार है?

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

धमाकेदार फीचर्स के साथ वीवो ‘वाई-36’ लॉन्च

Read Next

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने स्कूल का दौरा किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com