शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने स्कूल का दौरा किया

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नेआज उड़ीसा में अपने स्कूल का दौरा कर अपने बचपन की यादें ताजा की है।
26 जून 1969 को उड़ीसा के तलचर में जन्मे श्री प्रधान ने आज आज हांड़ीधुआँ में अपने उस स्कूल का दौरा किया जहां वह पांचवी कक्षा तक पढ़े थे।
श्री प्रधान ने स्कूल का दौरा करने के बाद ट्वीट कर अपनी प्रशंसा व्यक्त की और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “अपने स्कूल वापस लौट कर आने की ख़ुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल है।आज हांडीधुआं प्राईमरी स्कूल, तालचेर आकर बचपन की यादें ताज़ा हो गयीं। इसी स्कूल में मैंने कक्षा पाँच तक अपना बचपन बिताया था। इतने सालों के बाद इस प्रांगण में पुनः आना और विद्यार्थियों और शिक्षकों से मिलना अत्यंत सुखद अनुभव है।”
उन्होंने यह भी लिखा”मेरी प्रसन्नता का एक और कारण, यहाँ पढ़ने वाले यह नौनिहाल भी हैं जिनका उत्साह, पढ़ने की ललक और आगे बढ़ने का हौसला इनके परिवार की आर्थिक परिस्थिति से कहीं अधिक बड़ा है। यही नौनिहाल कल भारत का नेतृत्व करेंगे।”
श्री प्रधान जब अपने स्कूल में गए तो वहां के बच्चों ने उनके माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। शिक्षा मंत्री ने उन बच्चों से बातें की और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछताछ की। बच्चों ने भी उन्हें अपने कोर्स की किताबें दिखाई और उन्हें अपने स्कूल की पढ़ाई के बारे में बताया ।
श्री प्रधान के स्कूल आगमन पर स्कूल के सभी शिक्षक आदि मौजूद थे और उन्होंने उनका भव्य स्वागत किया। हाल के वर्षों में देश के किसी शिक्षा मंत्री की अपने स्कूल में जाने की यह अनोखी घटना होगी ।
श्री प्रधान ने तलचर में अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में अपना छात्र जीवन पूरा किया और राजनीति में दीक्षा ली।

––इंडिया न्यूज स्ट्रीम

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

admin

Read Previous

पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर बोली स्मृति ईरानी- कांग्रेस ने मान लिया कि वह अकेले मोदी को हराने में नाकाम है

Read Next

अमित शाह का दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा समाप्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com