सीएए को लेकर पंजाब की बहादुर सिख कौम को बदनाम कर रहे अरविंद केजरीवाल : भाजपा

नई दिल्ली । देश में सीएए कानून को लागू करने के खिलाफ अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने दिल्ली के सीएम पर चौतरफा हमला बोला है।

एक तरफ जहां भाजपा वोट बैंक की राजनीति के कारण केजरीवाल पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ पंजाब की बहादुर सिख कौम को बदनाम करने का भी आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के बड़े सिख चेहरों में से एक सरदार आरपी. सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल का हिंदू और सिख विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री उस बहादुर सिख कौम को बदनाम कर रहे हैं, जिसका इतिहास महिलाओं की रक्षा के लिए अपनी जान देने का रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में केजरीवाल के इस बयान से बहुत गुस्सा है। सरदार आरपी. सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से प्रताड़ित जो सिख एवं हिंदू यहां (भारत) आएंगे, वो बलात्कार करेंगे, चोरियां करेंगे, डकैती करेंगे, जबकि, ये लोग उन देशों से आस्था के नाम पर प्रताड़ित होकर यहां आएं हैं और पिछले 10-15 सालों से यहां रह रहे हैं।

सिंह ने कहा कि इससे केजरीवाल की मंशा साफ हो रही है कि उन्हें पंजाब से और सिखों से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें इस बात से भी कोई मतलब नहीं है कि उनके इस बयान का पंजाब के सामाजिक जीवन पर और लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान बताता है कि केजरीवाल राजनीति में किस हद तक जा सकते हैं। उनके विधायक दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ खड़े नजर आते हैं, लेकिन, जो सिख और हिंदू पाकिस्तान-अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आएं हैं, उन्हें केजरीवाल बलात्कारी बता रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण, ये किसी भी हद तक जा सकते हैं, किसी भी हद तक जाकर हिंदू और सिख को बदनाम कर सकते हैं।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भी अरविंद केजरीवाल पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएए को लेकर विचित्र वक्तव्य दिया है कि बाहर के लोग नौकरी ले लेंगे, यह कौन सा तर्क है। जबकि, बार-बार यह कहा जा रहा है कि इससे ना किसी की नौकरी ली जाएगी और ना ही किसी की नागरिकता ली जाएगी।

रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, लेफ्ट पार्टियों और केरल एवं तमिलनाडु के विपक्षी दलों सहित अन्य कई राजनीतिक दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोहिंग्या का समर्थन करने वाले ये नेता आस्था के नाम पर प्रताड़ित होकर भारत आने वाले लोगों को नागरिकता का संरक्षण देने वाले कानून का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये कानून उनके लिए है जो आस्था के नाम पर प्रताड़ित होकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से भारत आए हैं, जिन्हें हिन्दू, सिख, ईसाई और पारसी होने के कारण प्रताड़ित होकर भारत आना पड़ा।

उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आस्था के नाम पर प्रताड़ित होने वाले इन लोगों को कानूनी माध्यम से नागरिकता का सरंक्षण देना भारत का नैतिक, संवैधानिक और सांस्कृतिक अधिकार है या नहीं ?

उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार कहा है कि इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी। गृह विभाग ने भी कहा है कि सीएए देश के मुसलमानों के विरोध में कुछ नहीं कहता। यह कानून किसी भी भारतीय को उनकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है। लेकिन, इसके बावजूद ये नेता सीएए पर झूठ का व्यापार कर रहे हैं और इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर ये दल वोट बैंक के लिए कहां तक जाएंगे?

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

admin

Read Previous

बुलंदशहर पहुंचे केरल के गवर्नर ने सीएए को लेकर कहा, 1947 में किया गया था वादा

Read Next

नई शिक्षा नीति देश के लिए जरूरी : मुख्यमंत्री मोहन यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com