बुलंदशहर पहुंचे केरल के गवर्नर ने सीएए को लेकर कहा, 1947 में किया गया था वादा

नई दिल्ली । केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के थाना नरसेना इलाके के गांव खदोई में एक निजी प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

खान ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए सीएए को लेकर भी बयान दिया। राज्यपाल ने कहा, ”महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक, सभी ने इसके बारे में बात की। यह वादा 1947 में किया गया था।”

उन्होंने कहा, “1947 में जो लोग पाकिस्तान में रह गए, उनमें से बहुत लोगों को पाकिस्तान में जबरदस्ती रोका गया। हम तो अंग्रेजों के गुलाम थे, आजाद हो गए। लेकिन जो पाकिस्तान में रह गए, उनको जबरदस्ती रोका गया।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं आपको एक-एक नाम बता रहा हूं — महमज सरफराज, जो पाकिस्तान की महिला पत्रकार हैं। उनका आर्टिकल आप इंटरनेट पर पढ़ लीजिए। आपको पता लग जाएगा कि पाकिस्तान में कितनी बच्चियों को किडनैप किया जा रहा है, उनकी जबरन शादी कराई जा रही है और उनके ऊपर कितना जुल्म किया जा रहा है।”

हम तो अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गए, लेकिन उनका दर्जा बहुत नीचे चला गया। सीएए महात्मा गांधी का किया हुआ वादा है। उनसे लेकर हर किसी ने इस वादे को दोहराया है।

पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल राजनीति के सवालों पर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिसे हम अपना राष्ट्रपिता कहते हैं, उन्होंने यह वादा किया था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ये वादा किया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे, उनके पहले अभिभाषण में इस वादे को दोहराया गया था। सबसे आखिर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी खत मौजूद है। मैं कोई नई बात नहीं बता रहा हूं। कितने प्रोग्राम में तीन साल पहले सभी डॉक्यूमेंट दिखा भी दिए गए हैं। जिसे राष्ट्रपिता कहते हो, उसके कम से कम वादे को सम्मान तो दो।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

केरल: कांग्रेस के दिग्गज नेता चांडी की कब्र पर पहुँच रहे लोकसभा उम्मीदवार

Read Next

सीएए को लेकर पंजाब की बहादुर सिख कौम को बदनाम कर रहे अरविंद केजरीवाल : भाजपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com