बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरी छात्र युवा शक्ति, बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग

पटना । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रविवार को बिहार बंद के आह्वान पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा और छात्र सुबह सड़कों पर उतर गए। पटना के अशोक राजपथ पर छात्रों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

सांसद पप्पू यादव ने रविवार को एकदिवसीय बिहार बंद का ऐलान किया है। पटना, हाजीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल समेत कई जगहों पर बंद समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करें और फिर से परीक्षा लें। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी सड़क पर आग जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई इलाकों में दुकान बंद हैं। सड़कों पर भी आवागमन कम देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारी बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

बंद कराने सड़कों पर उतरे छात्र नेता मनीष यादव ने कहा कि हम लोग शुरू से ही बीपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग कर रहे हैं लेकिन, सरकार ठंड के मौसम में लाठियां बरसा रही है, पानी की बौछार की जा रही है, जेल में डाला जा रहा है। आखिर हमारे पास क्या रास्ता बचा था। आज हम लोग सड़क पर उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में छात्र युवा शक्ति सड़कों पर उतरी है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम आत्मदाह कर लेंगे लेकिन छात्रों के सवाल पर पीछे नहीं हटेंगे। यह बिहार के चार लाख छात्रों का सवाल नहीं है, 13 करोड़ लोगों की बात है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार तक आवाज नहीं पहुंची तो ऐसे ही धरना, प्रदर्शन और बंद चलता रहेगा।

पटना जिले के बाढ़ में पप्पू यादव के समर्थकों ने जाम कर प्रदर्शन किया, गया में भी टायर जलाकर प्रदर्शन किया। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गया के सिकरिया मोड़ के पास सड़क को जाम किया। फिर विभिन्न मुख्य मार्ग होते हुए प्रदर्शन किया। इस बंद का कई छोटी पार्टियों ने भी समर्थन दिया है।

–आईएएनएस

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

admin

Read Previous

युवाओं का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम कर रही सरकार : सीएम मोहन यादव

Read Next

आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति इसलिए संभव हो पाई, हम बड़े बिजनेसमैन से चंदा नहीं लेते: सीएम आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com