मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत

मंदसौर/भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की हुई मौत के मामले में सरकार और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है वहीं शराब बेचने के आरोपी के मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, खकराई गांव में रहने वाले लोगों ने शनिवार को शराब पी थी, इनमें से 3 लोगों की शनिवार और रविवार के दौरान मौत हो गई । इस मामले के सामने आने पर राज्य के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया, यह विधानसभा क्षेत्र देवड़ा का है उन्होंने आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को निलंबित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी मनोज पुष्प के निर्देश पर अवैध शराब बेचने वाले योगेंद्र के मकान को ढहा दिया गया है। वहां जेसीबी देर रात को चलाई गई। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा और कहा , “शिवराज सरकार में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना ,भिंड ग्वालियर के बाद अब मंदसौर जिले के खकराई गांव में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत व कुछ लोगों की गंभीर हालत ही खबर सामने आई है। प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र की यही स्थिति है।”

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

लखनऊ: लूलू मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

लखनऊ । राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म...

गोपालपुर गैंगरेप केस : ओडिशा सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा निंदनीय

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर । बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के...

editors

Read Previous

क्यों तेजी से फैल रहा डेल्टा कोविड वेरिएंट?

Read Next

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र समाप्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com