सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित बसुकेदार तहसील के छेनागाड, तालजामण, उच्छोला, डांगी और बडेथ गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की स्थिति का आकलन किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गुलाबराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष आपदाओं का कहर लगातार जारी है। 5 अगस्त को धराली से शुरू हुआ आपदा का दौर अब तक थमा नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर मुस्तैदी से कार्य कर रही है और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने रुद्रप्रयाग में आपदा के साथ-साथ चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा, “आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ पूरी तरह खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, विद्युत और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए।”

सीएम धामी ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

उन्होंने यह भी कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बताया कि राहत कार्यों के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और प्रभावितों को भोजन, अस्थायी आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे और निर्देशों से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। सरकार का यह प्रयास है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता मिले।

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

admin

Read Previous

भाजपा विधायक अगस्ती बेहरा ने एच1-बी वीजा धारकों पर ट्रंप के अत्यधिक शुल्क की आलोचना की

Read Next

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com