राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सिर्फ झूठ बोला और भ्रम फैलाया : ऋतुराज सिन्हा

पटना । भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर एसआईआर के मुद्दे पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण नीति के कारण और फर्जी मतदाताओं को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध कर रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पिछले 45 दिनों में 15 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी दल ने चुनाव आयोग के समक्ष एसआईआर को लेकर एक भी शिकायत या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के झूठ और भ्रम की चर्चा करते हुए कहा कि वे यहां तक बोल चुके हैं कि यह पहली बार हो रहा है और सिर्फ बिहार में हो रहा है। वे भूल गए कि आजादी के बाद यह लगातार होता रहा है।

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, “राहुल और तेजस्वी की राजनीति किसी विषय, आंदोलन और जनता के मुद्दे की राजनीति नहीं है। इनकी राजनीति सिर्फ वर्ग विशेष को डराकर उसका वोट लेकर, अपने वोट बैंक का इस्तेमाल कर किसी तरह सत्ता में पहुंचकर अपने परिवार के हितों की रक्षा करना है।”

उन्होंने कहा कि इन दोनों की रणनीति एसआईआर का विरोध कर अपने वोट बैंक और घुसपैठियों के नामों को बचाने की है। उन्होंने यह भी कहा कि जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, वे सभी अपने राज्यों और क्षेत्रों में ऐसे गलत काम कर चुके हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित ‘वोट अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बताते हुए साफ कहा कि घुसपैठ के वोट से बिहार की राजनीति नहीं चलेगी।

आईएएनएस

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

admin

Read Previous

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खराब सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की याचिका पर हाई कोर्ट का डीएमआरसी को नोटिस

Read Next

जीडीपी में गिरावट आने पर आरबीआई कर सकता है रेपो रेट में कटौती : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com