महागठबंधन सिर्फ मुस्लिम समुदाय का वोट लेता है, लेकिन नेतृत्व देने से बचता है: शाहनवाज हुसैन

पटना । भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि महागठबंधन और राजद के लोग मुस्लिम समुदाय से सिर्फ वोट लेते हैं, लेकिन जब बात मुस्लिम समुदाय के लोगों को नेतृत्व देने की आती है, तो ये लोग चुप्पी साध लेते हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में यह कहना गलत नहीं होगा कि महागठबंधन के लिए एमवाई समीकरण सिर्फ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी हैं। मुस्लिम समुदाय के लिए राजद में कोई स्थान नहीं रह गया है। पहले राजद ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बेमानी की। इसके बाद जब टिकट देने की बात आई तो इन्हें किनारा कर दिया गया। आखिर ये कैसा समीकरण है?

उन्होंने कहा कि अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि ये लोग मुस्लिम समुदाय की बात करेंगे, लेकिन इन्हें टिकट देने से गुरेज करेंगे। क्या इस तरह के दोहरे पैमाने को किसी भी राजनीतिक दल में स्वीकार किया जा सकता है? जवाब बिल्कुल स्पष्ट है, नहीं किया जा सकता है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मौजूदा स्थिति से यह साफ हो चुका है कि लालू यादव ने कांग्रेस पर दबाव बनाकर अपने बेटे तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करवा दिया है। वहीं, मुकेश सहनी ने दबाव बनाकर खुद को डिप्टी सीएम फेस घोषित करवा दिया। इसके अलावा, अन्य समुदाय के लोग मौजूदा समय में बिहार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनके साथ इन राजनीतिक दलों ने छलावा किया है।

वहीं, भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करते हैं। जब कभी भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो प्रदेश में चौतरफा खुशी की लहर दौड़ जाती है। इसकी मूल वजह यह है कि प्रधानमंत्री ने हमेशा से ही बिहार के विकास से संबंधित कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी है। इसी को देखते हुए बिहार के लोग हमेशा प्रधानमंत्री को विशेष सम्मान देते हैं।

साथ ही, शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव के उस दावे को भी सिरे से खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब बिहार की जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

इस पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की बातों पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं किया जा सकता है, क्योंकि प्रदेश की जनता इस बात को भलीभांति जानती है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगामी दिनों में बिहार में ‘जंगलराज पार्ट 2’ देखने को मिल सकता है।

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में जब राहुल गांधी बिहार आए थे तो उन्हें इस बात का भ्रम था कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन राजद ने उनके इस भ्रम जाल को तोड़ दिया। अंत में कांग्रेस को घुटने टेकने पड़ गए। इसी को देखते हुए राहुल गांधी बिहार का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन पप्पू यादव यह दावा करते नहीं थक रहे हैं कि बिहार में इस बार राहुल गांधी के नाम पर ही वोट मिलने जा रहा है। मौजूदा समय में बिहार में राहुल गांधी को किसी भी फैक्टर के रूप में नहीं देखा जा रहा है।

उन्होंने तेजस्वी यादव की तरफ से चुनाव प्रचार की प्रक्रिया शुरू करने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हुजूर ने आने में देर कर दी है। हम लोगों के तो कई मुख्यमंत्री और कई नेता बिहार में आ चुके हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस के लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। राजद और कांग्रेस एक-दूसरे को हराने में लगे हुए हैं। इन दोनों दलों का आपस में कोई गठबंधन नहीं है। इन दोनों दलों का गठबंधन सिर्फ कागज पर ही है, जिसे बिहार की जनता मौजूदा समय में किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती

Read Next

उमेश यादव बर्थडे: भारतीय पिचों पर विदेशी पिचों से ज्यादा सफल तेज गेंदबाज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com