उमेश यादव बर्थडे: भारतीय पिचों पर विदेशी पिचों से ज्यादा सफल तेज गेंदबाज

नई दिल्ली । भारतीय पिचों को स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है, जबकि सेना देशों में पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। उमेश यादव एक ऐसे तेज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने भारतीय पिचों पर भी बड़ी सफलता हासिल की है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव का जन्म 25 अक्टूबर 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। साधारण परिवार से आने वाले उमेश यादव को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। हालांकि, पारिवारिक स्थिति को देखते हुए पहले उन्होंने पुलिस की नौकरी में जाने का इरादा बनाया था। लेकिन, क्रिकेट में उनकी रुचि उन्हें इस ओर खींच लाई। दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले उमेश ने 19 साल की उम्र में क्रिकेट को करियर बनाने के बारे में संजीदगी से सोचा और फिर पलटकर पीछे नहीं देखा।

उमेश तूफानी गेंदबाज हैं। 140 से ऊपर निरंतर गेंदबाजी ने उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में बेहद कम समय में लोकप्रिय बना दिया। गति के साथ-साथ गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता ने उमेश की तरफ सबका ध्यान खींचा। 2010 आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी क्षमता साबित की।

आईपीएल 2010 में उमेश की गेंदबाजी से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें वनडे में मौका दिया। 2011 में टेस्ट और 2012 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया।

देश-विदेश में सफलता ने उमेश को वनडे और टी20 का नियमित सदस्य बना दिया। उमेश ने 2023 जून के बाद भारतीय टीम के लिए नहीं खेला हैं। 2010 से 2023 के बीच 57 टेस्ट में 170 विकेट, 75 वनडे में 106 विकेट और 9 टी20 में 12 विकेट उन्होंने लिए।

उमेश यादव, ईशांत शर्मा, और मोहम्मद शमी के साथ लंबे समय तक भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा रहे। उमेश की खूबी यह रही कि वह तेज गेंदबाज होते हुए भी भारतीय पिचों पर विकेट निकालने में कामयाब रहते थे। उदाहरण के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मैचों में उमेश ने 53 विकेट लिए हैं, इसमें 7 मैच भारत में खेले हैं और 22 विकेट झटके हैं। भारत में खेले कुल 32 टेस्ट मैचों में उमेश यादव ने 101 विकेट लिए हैं। विदेश में 25 टेस्ट मैचों में उमेश ने 69 विकेट लिए हैं। उनकी ये खासियत अन्य तेज गेंदबाजों से उन्हें अलग करती है।

उमेश 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2015 विश्व कप में भी वह भारतीय तेज गेंदबाजी का मुख्य चेहरा थे। 152.2 की गति से गेंद फेंक सनसनी मचाने वाले 37 साल के उमेश यादव पिछले दो साल से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं। उमेश ने 148 आईपीएल मैचों में 144 विकेट लिए हैं।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

महागठबंधन सिर्फ मुस्लिम समुदाय का वोट लेता है, लेकिन नेतृत्व देने से बचता है: शाहनवाज हुसैन

Read Next

झोली फैलाकर छठी मैया से पवन सिंह ने मांगी औलाद, नया छठ गीत सुनकर नहीं रुकेंगे आंसू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com