केरल एक्ट्रेस असॉल्ट केस : कानूनी एक्शन लेंगे दिलीप, बोले- मेरे खिलाफ साजिश रची गई

कोच्चि । साल 2017 के चर्चित एक्ट्रेस अपहरण और हमले मामले में ट्रायल कोर्ट से बरी मलयालम एक्टर दिलीप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह अब उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनके नाम को इस केस में जानबूझकर घसीटा।

वहीं केरल सरकार ने हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।

कोर्ट से बरी होने के फैसले के बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप ने कहा कि उनके नाम को इस केस में घसीटने के पीछे हुई बड़ी साजिश की वह जांच करवाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच टीम ने मुख्यमंत्री को भी गुमराह किया और कुछ अधिकारियों ने अपने निजी फायदे के लिए उन्हें फंसाया है। कोर्ट के फैसले की प्रमाणित कॉपी मिलने के बाद वे आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने सीधे-सीधे अभिनेत्री मंजू वारियर (पूर्व पत्नी) पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि मंजू ने ही उन्हें फंसाने की शुरुआत की थी। उन्होंने दरबार हॉल ग्राउंड में अम्मा (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) की मीटिंग में दिए गए उनके भाषण का जिक्र किया, जहां उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस पर हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए।

दिलीप ने दावा किया कि इस भाषण के तुरंत बाद ही उन्हें इस मामले में आरोपी बना दिया गया।

हालांकि, मंजू वारियर ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

दिलीप के वकील बी. रमन पिल्लई ने भी आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अभिनेता को फंसाने की साजिश रची थी। उन्होंने सीधे-सीधे एडीजीपी बी. संध्या का नाम लिया, जो जांच की देखरेख कर रही थीं, और कहा कि साजिश की पूरी अगुवाई इन्हीं ने की थी।

दिलीप ने यह भी दावा किया कि पुलिस के कुछ क्रिमिनल लोगों ने जेल के कैदियों के साथ मिलकर उनकी जिंदगी और करियर बर्बाद करने के इरादे से झूठी बातें बनाईं।

इस बीच, राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि वह ट्रायल कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेगी, जिसमें लगभग आठ साल की कानूनी कार्रवाई के बाद दिलीप को बरी कर दिया गया था।

वी.डी. सतीशन ने कहा कि साल 2017 में जब एक्ट्रेस पर हमला हुआ था, तब कांग्रेस विधायक पी.टी. थॉमस ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और केस दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके दखल के बिना यह केस या तो दब जाता या इतना आगे कभी नहीं बढ़ पाता। पूर्व राज्य पुलिस प्रमुख टी.पी. सेनकुमार ने 2017 में ही स्पष्ट कर दिया था कि दिलीप के खिलाफ कोई ठोस या वैध सबूत नहीं था, इसलिए उन्हें आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए था।

अब कोर्ट के बरी फैसले के बाद उन्होंने दोहराया कि बिना सबूत के गिरफ्तारी और जांच गढ़ना गलत था, जो जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाता है।

टी.पी. सेनकुमार ने कहा, “मामलों की जांच का यह सही तरीका नहीं है। क्या जांच इस तरह होनी चाहिए कि पहले किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लो, फिर उसके खिलाफ सबूत बनाने की कोशिश करो और इसके लिए झूठी कहानियां तक गढ़ी जाएं?”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

अखिलेश यादव बोले, चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से होनी चाहिए; एसआईआर को छिपा हुआ एनआरसी बताया

Read Next

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com