बंगाली एक्ट्रेस टीएमसी में हुईं शामिल, भाजपा से मोहभंग की बताई वजह

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व भाजपा नेता पर्णो मित्रा शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जर्नी हमेशा हम जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।

ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने पर्णो मित्रा को पार्टी में शामिल कराया।

कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में टीएमसी नेता और अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी के काम करने का तरीका पसंद है। यही वजह है कि लोगों के हित के लिए मैं भी आज उनके साथ जुड़ी हूं।

चुनाव से पहले टीएमसी जॉइन करने पर उन्होंने कहा कि इसका कारण हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। वे बंगाल के लोगों, खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वे साथ काम करने के लिए सबसे अच्छी इंसान हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने सोचा था कि मैं राजनीति में आऊंगी, तो मैं सिर्फ जनता के हित के लिए काम करूंगी। शायद मुझे जितनी आकांक्षा थी, उतना कार्य करने का मौका नहीं मिला। चूंकि मैं अब टीएमसी के साथ हूं तो अपने लोगों के लिए काम करने में काफी खुशी होगी।

उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि हम महिलाएं ममता बनर्जी की जर्नी से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किया है।

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पर्णो मित्रा ने खुद कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि वे भाजपा में शामिल होकर काम कर पाएंगी, लेकिन सच यह है कि भाजपा में कोई काम नहीं कर सकता, इसीलिए वे हमारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

‘आप’ ने देश का माहौल खराब करने का काम किया : गिरिराज सिंह

Read Next

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला चिंताजनक, केंद्र सरकार क्यों नहीं उठा रही कोई कदम: अजय कुमार लल्लू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com