दिल्ली : सिरसा का केजरीवाल पर निशाना, कहा- ‘देश तोड़ने वालों से लेते हैं पैसा’

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश जानता है कि केजरीवाल देश तोड़ने वालों से पैसा लेते रहे हैं।

सिरसा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी इस बात को लेकर सफाई नहीं दी कि उनका खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध नहीं है। जबकि, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि उसने केजरीवाल को करोड़ों रुपए दिए।

सिरसा ने कहा कि केजरीवाल को सत्ता चाहिए। दिल्ली में सत्ता से बेदखल हुए तो वो अब पंजाब में रह रहे हैं। क्योंकि, वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हैं, और उन्हें दिल्ली में शरण नहीं लेने दी जाएगी। जहां भी उनकी झुग्गियां या क्लस्टर हैं, उन्हें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी सरकार के विपरीत, हम लगातार इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हम उनकी फैक्ट्रियों को सील कर रहे हैं। दिल्ली को सुरक्षित बनाना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य और जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें विरोध भी झेलना पड़ेगा तो हम तैयार हैं।

वहीं, सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ एक कदम नहीं उठा रहे हैं। हम कई कदम उठा रहे हैं। हम दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर रहे हैं, जो प्रदूषण से निपटने में एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम उनमें से लगभग 30 प्रतिशत को पहले ही हटा चुके हैं। हम छिड़काव कार्यों के लिए दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर नए स्प्रिंकलर लगा रहे हैं, ताकि हर वार्ड में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। पीडब्ल्यूडी सड़कों पर पानी छिड़काव कर रही है। डीपीसीसी के तहत निर्माण कार्यों की निगरानी की जा रही है। दिल्ली के 14 हॉटस्पॉट पर काम करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पंजाब में एक और जान चली गई, एक और व्यापारी की हत्या कर दी गई और सीएम भगवंत मान अपने लोगों की रक्षा करने से ज्यादा केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं। केजरीवाल राज्य को लूट रहे हैं और सरकारी धन का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए कर रहे हैं। पंजाब के सीएम को पंजाब के लोग माफ नहीं करेंगे, क्योंकि आपने राज्य की संप्रभुता केजरीवाल के चरणों में समर्पित कर दी है।

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती: नितिन नवीन

नदिया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव...

बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा की बनेगी सरकार: जय प्रकाश दलाल

भिवानी । हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश दलाल ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता...

admin

Read Previous

नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 18 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

Read Next

बिहार : 7.89 करोड़ मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण शुरू, घर-घर जाकर 97 प्रतिशत फॉर्म वितरित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com