‘जनता नहीं चाहती कांग्रेस का राज वापस आए’, बिहार हारने के बाद रिव्यू मीटिंग पर भाजपा का तंज

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग पर बयानबाजी जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। लोग कभी नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस का राज वापस आए।

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाप्त होने जा रही है। राहुल गांधी इसे पूरी तरह डुबो देंगे।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “कांग्रेस के रिव्यू का मकसद क्या था? उन्होंने खुद को जिस हालत में छोड़ा था, वह अस्थिर थी। बिहार में किसी भी नागरिक को कोई मुश्किल नहीं हुई, फिर भी कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ और ऐसे ही मुद्दों पर पूरे समय अपना फोकस बनाए रखा।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनके क्षेत्र इलाके में लगभग 72 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिससे पता चलता है कि जनता वोट देने के लिए कितनी उत्साहित थी। संजय जायसवाल ने कहा, “जब जनता उत्साहित होती है, तो वह कभी नहीं चाहती कि कांग्रेस का राज वापस आए, जिसके राज में नागरिकों को सिर्फ मुश्किलों का सामना करना पड़ा।”

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के कोई भी कारण गिनाए, लेकिन मुख्य कारण यह है कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “30 साल से कांग्रेस की हार के कारण बदलते रहे हैं। इस पर कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से कांग्रेस लगभग निपट चुकी है। सिर्फ नेताओं को बुला लेने और अखबारों में खबर छप जाने से कोई फायदा नहीं होगा।”

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग पर कहा, “एक राजनीतिक दल को निसंदेह हार के बाद मंथन करना चाहिए, क्योंकि इससे कारण सामने आते हैं। लेकिन कांग्रेस की बिहार इकाई को राहुल गांधी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गैर-जरूरी मुद्दों को उन पर थोपा गया। जनता से जुड़े सवालों से कांग्रेस दूर चली गई थी।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पाकिस्तान: सिंध में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल, जरूरी मशीनें और स्टाफ नदारद; मरीज परेशान

Read Next

पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com