अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा

टोक्यो । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का पर्दाफाश करने के लिए जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा के नेतृत्व में गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का जापान दौरा समाप्त हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं। भारत आतंकवाद का जवाब दृढ़ संकल्प के साथ देगा।

संजय झा ने कहा, “सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने 22 मई को टोक्यो के एडोगावा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करके जापान यात्रा की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी का शांति और सत्य का संदेश दुनिया का मार्गदर्शन करता है। इस यात्रा का समापन हम रास बिहारी बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें टोक्यो के तामा के कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि देकर कर रहे हैं। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस ने जापान को अपनी कर्मभूमि बनाया था।”

उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी के दिखाए शांति के मार्ग का अनुसरण करता है, लेकिन जब शांति खतरे में पड़ती है तो हम रास बिहारी बोस की निडर भावना को भी आगे बढ़ाते हैं। शांति हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं।

झा ने कहा, “अपनी तीन दिवसीय जापान यात्रा के दौरान हमने जापान के राजनीतिक नेतृत्व, नीति निर्माताओं, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। हमें विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ताकाशी एंडो और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा से मिलने का मौका मिला। इसके अलावा, टोक्यो स्थित शीर्ष थिंक टैंक, कई देशों के राजदूतों, राजनयिकों और जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ हमने बातचीत की। हर मंच पर, हमने आतंकवाद पर भारत की शून्य-सहिष्णुता की नीति को दृढ़ता से दोहराया और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार संरक्षण दिए जाने को उजागर किया।”

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने जापान-भारत संसदीय मैत्री लीग के सदस्यों, नेशनल डाएट (जापान की संसद) के सदस्यों, यासुहिरो हनाशी (कार्यवाहक अध्यक्ष, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की आतंकवाद-रोधी समिति), मिनोरू किहारा (पूर्व रक्षा मंत्री) और शिनाको त्सुचिया (महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो, एलडीपी) के साथ भी सार्थक वार्ता की।

अपनी यात्रा के दौरान जापान से मिले स्पष्ट और मजबूत समर्थन से हम बहुत उत्साहित हैं।

जदयू से राज्यसभा सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 मई तक जापान के दौरे पर था।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

Read Next

जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com