जम्मू-कश्मीर : टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने सीमा पार गोलीबारी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

राजौरी । ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का शिकार हो रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहां के लोगों को लगातार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी का सामना करना पड़ रहा है और इस स्थिति में सरकार को कुछ अहम कदम उठाने चाहिए।

सांसद सागरिका घोष ने कहा कि यहां के लोग चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। इन लोगों का जीवन संकट में है। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी थम नहीं रही है। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें उपचार भी नहीं मिल पाया। लेकिन, इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।

व्यवस्थाओं को नाकाफी बताते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? ये लोग सुरक्षित क्यों नहीं हैं? इनके पास बंकर क्यों नहीं हैं? यहां रहने वाले लोगों को हर रोज पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हुए इम्तियाज अहमद की स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इम्तियाज अहमद अस्पताल में भर्ती हैं, वह अपना एक हाथ गंवा चुके हैं। अब वह कैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगे? आखिर वह कैसे अपने परिवार की देखभाल करेंगे? उधर, 14 वर्षीय आरफा की टांग खराब हो गई। अब वह कैसे खेलेगी? कैसे स्कूल जाएगी?

टीएमसी सांसद ने कहा कि हम इन सभी दुखभरी कहानियों को देश की मुख्यधारा की मीडिया के सामने रखेंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह से यहां के लोगों को हर रोज पाकिस्तानी गोलीबारी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों का जीवन संकट में है और इस तरह की स्थिति किसी एक समुदाय के लोगों के साथ नहीं, बल्कि हर समुदाय के लोगों के साथ बनी हुई है। यहां कोई एक ही समुदाय के लोग नहीं, बल्कि हर समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को यहां की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए फौरन ठोस कदम उठाना चाहिए।

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई और जलमार्ग मंत्री मानस भुनिया ने भी हालात को दुखद बताया। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से दागे जा रहे गोलों का जिक्र किया। कहा कि इससे जनहानि हो रही है जिसे देखकर कष्ट हो रहा है। साथ ही उन चिकित्सकों और लोगों का आभार जताया जो दुख के क्षण में मदद को आगे आए हैं।

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में शिकार हुए लोगों से मिलने पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुनिया और ममता ठाकुर शामिल हैं।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

admin

Read Previous

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल

Read Next

आतंकवाद के प्रसार में पाकिस्तान सरकार और उनकी आर्मी की भूमिका का पर्दाफाश कर रहे हम: संजय झा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com