अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति को भाजपा ने अपनाया : तारिक हमीद कर्रा

जम्मू । ‘वक्फ’ कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ‘वक्फ’ बचाओ सम्मेलन पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि भाजपा ने दोनों हाथों से अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति को अपनाया है। भाजपा का एक ही काम है कि सोसाइटी को बांटो।

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वक्फ संशोधन का विरोध किया है। दिल्ली हो या फिर जम्मू-कश्मीर। वक्फ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया है। वक्फ के खिलाफ जरूरी नहीं है कि सिर्फ मुसलमान ही विरोध जता रहे हैं। वक्फ के खिलाफ समाज का हर व्यक्ति- हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई- इसके खिलाफ है। मुंबई में एक जैन मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया और इसके खिलाफ लाखों लोग अपने घरों से बाहर निकले।

रामबन आपदा पर तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि यह एक गंभीर त्रासदी है। राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को भी राहत प्रदान करनी चाहिए।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के बयान पर तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि चुनाव आयोग जिस तरह से कार्य कर रहा है। इसीलिए, उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की कार्ययोजना दिखाती है कि उनकी भाजपा के साथ मिलीभगत है।

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। केंद्र सरकार जम्मू में सामान्य स्थिति के बारे में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हालात चिंताजनक हैं। सुरक्षा में स्पष्ट रूप से चूक हुई है। इस मामले में केंद्र सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले में जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों का नापाक मकसद कभी सफल नहीं होगा।

–आईएएनएस

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले की सीएम ममता बनर्जी ने की निंदा, अमित मालवीय ने उठाए सवाल

Read Next

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने दिया पहलगाम हमले को अंजाम, सुरक्षा बल देंगे माकूल जवाब : अजय आलोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com