राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर, हताश और निराश हो चुके हैं : मंहत राजू दास

गोरखपुर । अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में एक पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निराश और हताश हो चुके हैं और उनकी नजर केवल सत्ता की कुर्सी पर है।

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी निराश और हताश हो चुके हैं। उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री पद दिखाई दे रहा है। सनातन संस्कृति का अपमान करना अगर कोई सीखना चाहता है तो राहुल गांधी से सीखे। पश्चिम बंगाल में संविधान खत्म हो गया है। जब विपक्ष ही नहीं होगा तो संविधान कैसे बचेगा?”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम संविधान खत्म करने पर तुली हुई है। वे देश में इस्लाम स्थापित करने में लगे हुए हैं, और इसके लिए राहुल गांधी कुछ भी कर सकते हैं।”

बिहार में हाल ही में संपन्न हुई कांग्रेस-राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर महंत राजू दास ने कहा, “बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है और इस यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी है।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि ये लोग केवल वोट की चोरी नहीं कर रहे हैं, आपका राशन कार्ड और जमीन भी उठा ले जाएंगे।

राहुल गांधी ने पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर कहा था, “यह यात्रा बिहार से शुरू हुई थी। महाराष्ट्र के भी कई नेता यहां आए हैं। महाराष्ट्र में भी चुनाव चोरी की गई थी। यहां लोकसभा चुनाव के बाद एक करोड़ वोटर बढ़ाए जाते हैं और विधानसभा में हमारा गठबंधन हार गया, जबकि लोकसभा चुनाव में जितना वोट हमें मिला था, उतना ही विधानसभा में भी मिला था।”

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

‘द बंगाल फाइल्स’ हमारे समय की महत्वपूर्ण फिल्म : अनुपम खेर

Read Next

‘बागी 4’ : टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज की सबसे दमदार फिल्मों में से एक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com