राहुल गांधी का अदालत और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं : केसी त्यागी

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो देश की अदालतों पर भरोसा है और न ही चुनाव प्रक्रिया पर। यही कारण है कि वह बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं।

केसी त्यागी ने राहुल गांधी के हालिया बयानों को भ्रामक और नकारात्मक करार देते हुए कहा कि वह ‘एक्स्ट्रा-कॉन्स्टिट्यूशनल फ्रेमवर्क’ के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी न तो चुनाव आयोग में विश्वास रखते हैं, न ही अदालतों में और न ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में।”

केसी त्यागी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और यह कोई नई बात नहीं है। जांच एजेंसियों और अदालतों को स्वतंत्र रूप से बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप और दवाब के काम करने देना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर दिए गए बयान पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि अरुण जेटली के बेटे ने पहले ही प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसान आंदोलन से जुड़ी बातचीत अरुण जेटली के निधन के बाद शुरू हुई थी। इसलिए राहुल गांधी का बयान तथ्यात्मक रूप से गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम की घटना के बाद कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं ने जिस तरह का नकारात्मक रवैया दिखाया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक है। भारत के सैनिकों, उनकी वीरता या उनके साहस पर कोई सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

प्रज्वल रेवन्ना मामले में उन्होंने कहा कि मैं ऐसे सभी अदालती फैसलों का स्वागत करता हूं, जिसके साथ एक नारी की सम्मान जुड़ा हो।

वहीं राजद नेता तेजस्वी ने दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। जिसको लेकर केसी त्यागी ने कहा कि तेजस्वी यादव के दावे को चुनाव आयोग ने पहले ही नकार दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी का नाम मतदाता सूची में 440वें स्थान पर मौजूद हैइस तरह के आधारहीन आरोप लगाना गलत है

आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

पंजाब : संगरूर जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Read Next

राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर, लोगों को धमकाना और डराना खुद उनकी फितरत : रविशंकर प्रसाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com