येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कर्नाटक कैबिनेट बर्थ से हुए बाहर

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)| कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र, बसवराज बोम्मई सरकार में कैबिनेट बर्थ से बाहर हो गये। विजयेंद्र पर सुपर मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया गया था, कि कथित तौर पर वह अपने पिता के लिए सब कुछ तय कर रहे थे। सूत्रों ने कहा कि यह उस पार्टी की छवि के लिए हानिकारक होगा जो येदियुरप्पा के साये से आगे बढ़ना चाहती है।

सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा को पद छोड़ने के लिए राजी करने के समय पार्टी ने विजयेंद्र को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। हालांकि, येदियुरप्पा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। बदले में, उन्होंने विजयेंद्र को राज्य पार्टी प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का एक निर्थक प्रयास किया, जिसे पार्टी ने खारिज कर दिया।

सूत्रों का कहना है, अपने इस्तीफे के बाद, येदियुरप्पा ने अपना विचार बदल दिया और अपने बेटे के लिए मंत्री पद की मांग रखी। हालांकि, शीर्ष नेताओं ने इसके खिलाफ फैसला किया।

यह भी पता चला है कि नए मंत्रियों की सूची की घोषणा को लेकर अंतिम समय में असमंजस की स्थिति थी। येदियुरप्पा, पार्टी के फैसले के बारे में जानने के बाद, परेशान थे और शीर्ष नेताओं को उन्हें शांत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन करना पड़ा।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने येदियुरप्पा को संदेश दिया था।

पिछले विधानसभा चुनाव में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से अंतिम समय में विजयेंद्र को टिकट से वंचित कर दिया गया था। बाद में उन्हें प्रदेश पार्टी उपाध्यक्ष का पद दिया गया।

–आईएएनएस

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

editors

Read Previous

दिल्ली सरकार औपचारिक रूप से शराब से जुड़े कारोबार से हो जाएगी बाहर

Read Next

जूनियर हॉकी विश्व कप : बेल्जियम की टीम भुवनेश्वर पहुंची

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com