भाजपा को संजय निषाद की धमकी, कहा- हमसे नहीं हो रहा फायदा तो गठबंधन तोड़ दे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को हमसे कोई फायदा नहीं हो रहा है तो गठबंधन तोड़ सकती है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में संजय निषाद भाजपा से नाराज नजर आए। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सहयोगी दलों पर अभद्र टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी और कहा कि सपा व बसपा से आए नेताओं से भाजपा को सावधान रहना चाहिए।

संजय निषाद ने कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि निषाद पार्टी का कोई योगदान नहीं है, तो वह गठबंधन से अलग हो सकती है। लेकिन निषाद पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई अकेले भी लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भाजपा को भरोसा है कि निषाद पार्टी अपने समाज को सही दिशा में ले जा रही है और उसका राजनीतिक लाभ भाजपा को भी मिल रहा है, तो रिश्ता आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को यह घमंड नहीं होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जीत केवल भाजपा की थी, बल्कि इसमें सहयोगी दलों का भी योगदान रहा। अपना दल पटेल समाज को, सुभासपा राजभर समाज को, रालोद जाट समाज को और निषाद पार्टी मछुआ समाज को भाजपा से जोड़ने का काम करती है।

उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी की नींव गोरखपुर से रखी गई है, लेकिन अफसोस की बात है कि वहीं के कुछ नेता लगातार पार्टी और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण का निर्णय भाजपा को लेना है, क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की ही सरकार है। निषाद पार्टी केवल सहयोगी है। केंद्र और राज्य स्तर पर इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल हो रही है, लेकिन कुछ तथाकथित निषाद नेता समाज और पार्टी को गुमराह कर रहे हैं।

संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज का रिश्ता त्रेता युग से ही भगवान श्रीराम के साथ रहा है और पार्टी उसी आदर्श को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने भाजपा में सपा और बसपा से आए नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो ‘हाथी’ से आकर भाजपा में शामिल हुए हैं और अब निषाद समाज के टिकट की पैरवी कर रहे हैं। हम तो चाहते हैं कि पूरा विधानसभा ‘निषादमय’ हो जाए और 403 में से 403 विधायक निषाद जीतकर आएं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग टिकट दिलाने की पैरवी कर रहे हैं, क्या वे भाजपा से यह गारंटी लेकर आए हैं कि उन्हें 2027 में टिकट मिलेगा? 2024 में भी वे खाली हाथ ही रह गए। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें सांसद की कुर्सी और सुरक्षा दी गई है, उन्होंने अपने कार्यकाल में मछुआ समाज के आरक्षण की कितनी बार आवाज उठाई? अगर नहीं उठाई तो समाज सब देख रहा है और समय आने पर फैसला करेगा।

गोरखपुर की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां हर समय यही कोशिश रहती है कि हमें नीचे गिराया जाए। आशीष पटेल के मामले में भी खुलासा हो चुका है। सवाल यह है कि भाजपा नेतृत्व सीधे क्यों नहीं बोलता और छुटभैया नेताओं से बयान क्यों दिलवाता है।

संतकबीरनगर चुनाव हारने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बार-बार सवाल उठता है कि प्रवीण चुनाव कैसे हारे। इस संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेतृत्व ने क्या किया और क्या नहीं किया, इसकी पूरी रिपोर्ट भाजपा के पास है और उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

— आईएएनएस

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

admin

Read Previous

लखनऊ में सीबीआई की कार्रवाई, 10 लाख की रिश्वत लेते नारकोटिक्स ब्यूरो के दो इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Read Next

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को जमानत मिली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com