श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को जमानत मिली

कोलंबो । कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपिली लंकापुरा ने मंगलवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को जमानत दे दी। उन्हें 50-50 लाख श्रीलंकाई रुपए की तीन जमानतें भरनी होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रमसिंघे को 1.66 करोड़ लंका रुपए सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में संदिग्ध के रूप में नामजद किया गया है। यह रकम 10 लोगों के निजी विदेशी दौरे पर खर्च की गई थी।

श्रीलंका के प्रमुख समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ के अनुसार, 29 अक्टूबर को एक और मजिस्ट्रेट जांच निर्धारित की गई है।

22 अगस्त को देश के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने विक्रमसिंघे को एक निजी विदेश यात्रा के संबंध में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों में हिरासत में लिया था।

सीआईडी ​​ने सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों में विक्रमसिंघे को तलब करते हुए चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।

22 अगस्त को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में विक्रमसिंघे के समर्थकों की भारी भीड़ भी जमा थी। उनकी पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यह जांच सितंबर 2023 में राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए रानिल विक्रमसिंघे की यूनाइटेड किंगडम यात्रा से जुड़ी है। वह अपनी पत्नी मैत्री विक्रमसिंघे के यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन के दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे।

आरोप है कि इस दौरान यात्रा और सुरक्षा खर्चों के लिए सरकारी धन का उपयोग किया गया था।

सीआईडी की जांच के अनुसार, 10 लोगों के इस दौरे पर लगभग 1.69 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान लगाया गया है।

सीआईडी ​​ने उनकी पूर्व निजी सचिव सैंड्रा परेरा और पूर्व राष्ट्रपति सचिव समन एकनायके से भी यात्रा की व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में बयान लिए थे।

हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस यात्रा में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं किया गया। उनकी पत्नी ने खुद इसका खर्च उठाया था।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

बांग्लादेश: अवामी लीग के नेता की जेल में मौत, युनूस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ढाका । बांग्लादेश में दो अलग-अलग घटनाओं में अवामी लीग से जुड़े नेताओं की मौत ने अंतरिम सरकार के तहत कथित राजनीतिक दमन और लक्षित हिंसा के आरोपों को एक...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए के ऑपरेशन को बलूच जनता और नेताओं का समर्थन

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हीरोफ 2.0’ को विभिन्न सशस्त्र संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और...

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

admin

Read Previous

भाजपा को संजय निषाद की धमकी, कहा- हमसे नहीं हो रहा फायदा तो गठबंधन तोड़ दे

Read Next

मारुति सुजुकी का गुजरात प्लांट ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ का एक अच्छा उदाहरण : आरसी भार्गव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com