बैंक लोन फ्रॉड मामला: ओडिशा, दिल्ली और दो अन्य राज्यों में ईडी की छापेमारी

भुवनेश्वर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की और एक प्राइवेट कंपनी से जुड़े 73 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड के सिलसिले में दस्तावेज जब्त किए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ईडी की भुवनेश्वर जोनल यूनिट द्वारा तलाशी अभियान के दौरान, एसआर एल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ मामले में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और करोड़ों रुपे की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

ईडी की ओर से ये कार्रवाई 29 अक्टूबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत किए गए थे।

एसआर एल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड और अन्य लोगों पर पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद बैंक) को 73 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने बैंक लोन लेकर पैसे को दूसरी कंपनियों में गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

ईडी ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा पीएमएलए, 2002 के तहत शेड्यूल किए गए अपराधों के तहत दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान, ईडी ने ऐसे दस्तावेज बरामद और जब्त किए जिनसे पता चला कि एसआर एल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड से ब्रूफोर्स टेक्नोलॉजीज और जुड़ी हुई अन्य कंपनियों, संस्थाओं और बिजनेस पार्टनर्स को लोन के पैसे का सिस्टमैटिक तरीके से डायवर्जन किया गया था।

ईडी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि छापेमारी के दौरान कई करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद और ज़ब्त किए गए, जिससे पता चलता है कि गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए फंड्स से एसेट्स खरीदे गए थे।

ईडी की जांच में पता चला कि एसआर एल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड ने बैंकों से कुल 73 करोड़ रुपए की क्रेडिट फैसिलिटी ली थी, लेकिन इसके अधिकारियों ने इस फैसिलिटी का गलत इस्तेमाल करके गैर-कानूनी संपत्ति हासिल की और दूसरे साथियों की बिजनेस एक्टिविटीज को फंड किया।

कंपनी के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर बैंक से लिया गया पैसा गलत जगह पर खर्च कर दिया, जबकि बैंक ने इसे किसी खास काम के लिए मंजूर किया था। इससे बैंक को ठगी का नुकसान हुआ और सरकारी खजाने को भी बड़ा घाटा लगा।

बयान में आगे कहा गया कि ईडी ने इस फ्रॉड से जुड़े व्यक्तियों, डायरेक्टर्स और बेनिफिशियरी एंटिटीज की भूमिका की डिटेल में जांच शुरू कर दी है और समय के साथ संदिग्धों के खिलाफ और सबूत इकट्ठा किए जाने की संभावना है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

गुजरात: जामनगर के गांवों में ‘निर्मल गुजरात 2.0’ का असर, महिलाओं को अब दरवाजे पर मिल रही सफाई सुविधा

Read Next

दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे सभी उपाय: सीएम रेखा गुप्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com