पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने हिमाचल को पूरी मदद का आश्वासन दिया : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

लखनऊ । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता जताई और केंद्र सरकार के राहत बचाव कार्यों के बारे में बताया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आपदा पूरे देश में आई हुई है। राजस्थान के रेगिस्तान में भी बाढ़ के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सभी कच्चे पहाड़ हैं, ऐसे में उनका नुकसान हो रहा है, लेकिन सभी लोग राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

उन्होंने केंद्र से मिल रही मदद के बारे में बताते हुए कहा, “स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमेशा स्थिति का आकलन करते रहते हैं। मैंने दोनों लोगों से मुलाकात की थी और उन्होंने हिमाचल को पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है।”

बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का अवलोकन करने गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना जी के स्नेहिल आमंत्रण पर विधानसभा का अवलोकन करने का अवसर मिला। उनके आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। लोकतंत्र के इस मंदिर में नई व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता हुई।”

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जम्मू के कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड में कई लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जम्मू में हुए इस हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा, “बहुत चिंताजनक बात है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अब जम्मू कश्मीर में बाढ़ की भीषण स्थिति देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव सुनामी से भी अधिक भीषण प्रतीत होता है। वैष्णो देवी दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के कई श्रद्धालु जाते हैं, वहां पर बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है। कई लोगों के मृत्यु की खबर भी मिली है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उन्हें शक्ति दें।”

–आईएएनएस

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में फिर चलाई बुलेट, पीछे बैठीं प्रियंका

Read Next

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com